'हम करें तो साला कैरेक्टर ढीला', वसीम जाफर ने लॉर्डस टेस्ट में गेंदबाजों की तारीफ करने पर साधा निशाना
नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है जिसका पहला टेस्ट मैच लॉर्डस के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसके पहला दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन इंग्लिश गेंदबाजों ने कीवी टीम को पूरी तरह से बिखेर दिया और महज 40 ओवर के खेल में न्यूजीलैंड की टीम को 132 रन के स्कोर पर समेट दिया। इंग्लैंड के लिये जेम्स एंडरसन और मैटी पॉटस ने 4-4 विकेट अपने नाम किये तो वहीं पर स्टुअर्ट ब्रॉड और कप्तान बेन स्टोक्स ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Recommended Video
इंग्लिश गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ऐसा लग रहा था कि उसके बैटर्स अपनी टीम को एक बड़ी बढ़त दिला सकते हैं, लेकिन कीवी गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया। इंग्लैंड के बल्लेबाज भी कीवी बल्लेबाजों की तरह एक के बाद एक-एक कर के पवेलियन जाते नजर आये, जिसके पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 116 रन बना लिये हैं।
और पढ़ें: ENG vs NZ: लॉर्डस टेस्ट में खास टी-शर्ट पहनकर उतरे कप्तान बेन स्टोक्स, जानें क्या है कारण

पहले ही दिन गिरे 17 विकेट
इसके साथ ही पहला दिन समाप्त हो गया, जिसमें कुल 17 विकेट गिरे, इसके चलते खेल जगत के दिग्गज गेंदबाजों की काबिलियत की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। हालांकि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को यह पसंद नहीं आया है और उन्होंने क्रिकेट एक्सपर्टस पर निशाना साधा है। न्यूजीलैंड के लिये टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमिसन ने 2-2 विकेट चटकाये तो वहीं पर कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने भी एक विकेट हासिल किया जिन्होंने बल्लेबाजी के दौरान नाबाद 42 रन बनाकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

वसीम जाफर ने एक्सपर्टस पर साधा निशाना
वसीम जाफर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक मीम शेयर करते हुए लिखा कि जब लॉर्डस के मैदान पर एक दिन में 17 विकेट गिरते हैं तो एक्सपर्टस गेंदबाजों की स्किल्स पर बात करते हैं और वहीं पर यही चीज अहमदाबाद में होती है तो वहां पर सारा श्रेय परिस्थितियों को दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जब भारत और इंग्लैंड के बीच घर पर टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी तो अहमदाबाद में खेले गये पिंक बॉल टेस्ट के दौरान पहले ही दिन 17 विकेट गिरे थे।
दोहरे चरित्र पर जाफर ने कसा तंज
इसके बाद खेल जगत के एक्सपर्टस ने अहमदाबाद की पिच को लेकर सवाल खड़े किये थे। वसीम जाफर ने उसको लेकर ही दिग्गजों पर निशाना साधा है और एक जैसी परिस्थितियों के लिये दो अलग-अलग बात कहने पर उनके दोहरे चरित्र को उजागर किया है।












Click it and Unblock the Notifications