VIDEO: क्या पाकिस्तान ने बेईमानी से जीता मैच? मोहम्मद रिजवान और हेनरिक क्लासेन के बीच झड़प
Mohammad Rizwan vs Heinrich Klaasen: 19 दिसंबर 2024 को केपटाउन के मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान एक दिलचस्प और विवादास्पद घटना घटी। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बीच मैदान पर एक तीखी बहस हो गई, जो तुरंत ही सुर्खियों में आ गई।
लाइव मैच के बीच हुई झड़प (Mohammad Rizwan vs Heinrich Klaasen)
यह विवाद उस समय हुआ जब हेनरिक क्लासेन पाकिस्तान के गेंदबाजों का सामना कर रहे थे। दोनों के बीच शब्दों की जंग शुरू हो गई, और मामला बढ़ने के साथ ही ये बहस एक विवाद में बदल गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच की बहस इतनी बढ़ गई कि मामला नियंत्रण से बाहर होता हुआ नजर आने लगा।

आखिर क्यों हुआ विवाद
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने क्लासेन को गेंद फेंकने के बाद कुछ कहा, जो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को पसंद नहीं आया। इसका परिणाम यह हुआ कि क्लासेन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद मोहम्मद रिजवान भी इस लड़ाई में शामिल हो गए। इस विवाद को बढ़ते देख अंपायरों को मैदान पर हस्तक्षेप करना पड़ा
अंपायर और बाबर आजम ने कराया शांत
अंपायर और बाबर आजम ने बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को शांत किया। बाबर ने अपनी चुप्पी तोड़ी और अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए माहौल को शांत करने की कोशिश की। उनके हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा लिया गया, और खेल फिर से सामान्य रूप से आगे बढ़ा।
क्लासेन ने लगाया बड़ा आरोप
मैच में हार झेलने के बाद क्लासेन ने कहा कि उन्होंने मैच के दौरान पाया कि गेंद बहुत तेजी से रिवर्स स्विंग कर रही थी। जो आमतौर पर तब होती है जब गेंद पुरानी हो या फिर जब उसमें किसी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप किया गया हो। उनका कहना था कि 20 ओवर में ही गेंद उस स्तर पर रिवर्स स्विंग करने लगी, जैसा कि आमतौर पर चार दिवसीय मैचों में देखा जाता है, जबकि एक वनडे मैच में गेंद सिर्फ 25 ओवर पुरानी होती है। क्लासेन ने अपने इस बयान से पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications