पाकिस्तानी क्रिकेटर का करियर अब होगा खत्म? ICC ने बना लिया है मूड, प्रतिबंधित ड्रग का किया था सेवन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज इस वक्त एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में संपन्न हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान नवाज का एक डोप टेस्ट पॉजिटिव आया था। इस खबर ने क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है। उनको पूरी तरह से बैन किया जा सकता है।

टूर्नामेंट के दौरान अधिकारियों द्वारा लिए गए एक रैंडम डोप टेस्ट में मोहम्मद नवाज के सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए थे। इस घटना के बाद ICC और PCB ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आईसीसी ठोस कदम उठाने वाली है।

Mohammad Nawaz

बचाव में नवाज का आईसीसी को जवाब

  • नवाज का दावा है कि उन्होंने जानबूझकर किसी भी प्रतिबंधित दवा या नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया है।
  • उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं, जिन्हें शायद गलत समझ लिया गया।
  • उनका कहना है कि वे केवल अपनी बीमारी का इलाज कर रहे थे, न कि खेल में प्रदर्शन बढ़ाने वाली कोई दवा ले रहे थे।

क्या हो सकता है एक्शन

  • सख्त नियम: अगर ICC नवाज के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं होती है, तो उन पर क्रिकेट से पूर्ण प्रतिबंध लग सकता है।
  • अनुशासनात्मक कार्रवाई: विश्व क्रिकेट संस्था (ICC) नशीली दवाओं और प्रतिबंधित पदार्थों के इस्तेमाल को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाती रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट और डोपिंग का पुराना नाता

पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास डोपिंग विवादों से काफी गहरा रहा है, जिसकी शुरुआत 2006 में हुए सबसे बड़े स्कैंडल से हुई थी। उस वक्त दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ को चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया और उन्हें भारत से वापस घर भेज दिया गया था। हालांकि बाद में एक समिति ने उनकी अपील पर प्रतिबंध हटा दिया था, लेकिन इसने पाक क्रिकेट की छवि पर बड़ा दाग लगाया। इसके अलावा स्पिनर रज़ा हसन और यासिर शाह के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद को भी अलग-अलग समय पर डोप टेस्ट में फेल होने के कारण बैन का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+