रोमांटिक हुए कैफ, पत्नी पूजा का प्यार से चूमा माथा, कहा- 'तुम जियो हजारों साल...'
नई दिल्ली, 22 अप्रैल। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भले ही अब मैदान से दूर हों लेकिन वो सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर काफी सक्रिय हैं। फिलहाल वो इस वक्त अपनी एक रोमांटिक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल यूपी के इस जाबांज खिलाड़ी ने अपनी पत्नी पूजा के जन्मदिन पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्मी अंदाज में अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाईयां दी है।

'तुम जियो हजारों साल, है मेरी ये आरजू'
अपनी पोस्ट में कैफ ने तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक तस्वीर में कैफ अपनी पत्नी का माथा चूमते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है 'तुम जियो हजारों साल, है मेरी ये आरजू,हैप्पी बर्थडे टू माय फेवरेट ह्यूमैन।' बता दें कि कैफ की पत्नी ने अपने जीवन के 41 बसंत पूरे कर लिए हैं।

ऋचा चड्डा ने दिया स्वीट रिएक्शन
आपको बता दें कि कैफ की ये स्वीट पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट करने वालों में फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्डा भी हैं। उन्होंने भी मिसेज कैफ को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि 'ये वाकई में एक प्यारी तस्वीर है, ईश्वर आप दोनों को बरकत दे, हैप्पी बर्थडे।'

कैफ ने चार साल तक पूजा को डेट किया
आपको बता दें कि मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने और अपनी फिटनेस से खिलाड़ियों को मात देने वाले कैफ ने चार साल तक पूजा को डेट करने के बाद शादी की थी। चूंकि कैफ मुस्लिम हैं और पूजा हिंदू इसलिए कैफ ने चार साल तक अपने अफेयर की भनक तक किसी को लगने नहीं दी थी। पूजा पेशे से पत्रकार थीं और एक इवेंट में उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए कैफ से हुई थी। पूजा दिखने में बेहद ही खूबसूरत है और शायद उनकी सुंदरता ने ही कैफ को क्लीन बोल्ड कर दियाा था।
26 मार्च 2011 को शादी की
जल्द ही दोनों में दोस्ती हो गई और ये दोस्ती कब प्रेम में तब्दील हो गई, ये किसी को पता ही नहीं चला। चार साल के रिलेशनशिप के बाद एक दिन इलाहाबाद के कैफ ने दिल्ली की पूजा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया, जिसे पूजा ने तुरंत स्वीकार कर लिया और फिर दोनों ने परिवार की सहमति से 26 मार्च 2011 को शादी कर ली। दोनों को शादी से दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। आज दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं, जिसका जीता जागता सबूत दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर है।












Click it and Unblock the Notifications