वो सभी प्रारूपों में नंबर-1 खिलाड़ी है, तो समस्या क्या? अजहरुद्दीन ने चुना टेस्ट कप्तान

नई दिल्ली। टेस्ट कप्तान के रूप में विराट कोहली के इस्तीफे ने अब चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द पैदा कर दिया है। किसे नया टेस्ट कप्तान चुना जाए, इसको लेकर अब कई दिग्गज अपनी राय दे रहे हैं। जहां कईयों ने किसी युवा को आगे लाने के लिए कहा। वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने रोहित शर्मा को बिना किसी संदेह के सबसे लंबे प्रारूप में भारत का अगला कप्तान चुना।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : लखनऊ फ्रेंचाइजी ने चुने 3 खिलाड़ी, केएल राहुल पर हुई पैसों की बरसात

अनुभवहीन खिलाड़ी को नहीं ले सकते

अनुभवहीन खिलाड़ी को नहीं ले सकते

पूर्व भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन को पूरा यकीन था कि मौजूदा भारतीय सीमित ओवरों के कप्तान, रोहित को सभी प्रारूपों में अपने रिकॉर्ड को देखते हुए टेस्ट कप्तानी के लिए स्वत: पहली पसंद होंगे। मुंबई के बल्लेबाज ने 2021 में भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट रन बनाए और बाहरी देशों में भी सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी क्षमता साबित की। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया और उन्हें आईपीएल में भी कप्तानी का अपार अनुभव है।

अजहरुद्दीन ने इंडिया न्यूज से बात करते हुए कहा, "अगर वह सभी प्रारूपों में आपका नंबर 1 खिलाड़ी है, तो समस्या क्या है? मुझे लगता है कि 5-6 साल आगे देखना एक लंबा समय है। आपको निश्चित रूप से आगे देखना चाहिए लेकिन साथ ही माैजूदा हालात देखने की भी जरूरत है। आगे के सोचने के चक्कर में आप अनुभवहीन खिलाड़ी को नहीं ले सकते जिससे समस्या हो सकती है। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा एक अच्छे खिलाड़ी हैं और बहुत अच्छे कप्तान हो सकते हैं। वह दो या तीन साल और क्रिकेट खेल सकता है, वह और भी खेल सकता है लेकिन उसकी फिटनेस बहुत महत्वपूर्ण होगी क्योंकि उसकी हैमस्ट्रिंग बार-बार कमजोर हो जाती है।

कप्तानी रोहित को ही दी जानी चाहिए

कप्तानी रोहित को ही दी जानी चाहिए

अजहरुद्दीन ने कहा कि रोहित की आक्रामक क्रिकेट भी विरोधियों को चिंता में डालती है और माना कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में उनके ना होने से मेजबान को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, "इस सीरीज में उनकी अनुपस्थिति भी साउथ अफ्रीका के लिए एक फायदा बन गई क्योंकि वह एक अटैकिंग खिलाड़ी है, एक सलामी बल्लेबाज के रूप में भी आक्रामक अंदाज में खेलता है। मेरे पास जो भी अनुभव है और जो भी क्रिकेट मैंने खेला है, मुझे लगता है कि कप्तानी रोहित को ही दी जानी चाहिए।''

कप्तान काैन बनेगा, देखना दिलचस्प रहेगा

कप्तान काैन बनेगा, देखना दिलचस्प रहेगा

कोहली ने साउथ अफ्रीका से 2-1 से सीरीज हारने के बाद टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी और अब से भारत के साथ-साथ आईपीएल में भी सिर्फ एक बल्लेबाज की भूमिका में खेलेंगे। अजिंक्य रहाणे साउथ अफ्रीका दौरे से पहले टेस्ट में भारत के लिए उप-कप्तान रहे हैं, लेकिन उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए रोहित को उनकी जगह लिया गया था। रहाणे कप्तानी के लिए आदर्श उम्मीदवार होते क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत ने पांच टेस्ट जीते हैं, लेकिन उनकी खराब बल्लेबाजी ने उनको खतरे में डाल दिया। रोहित साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे और इसलिए, केएल राहुल को कोहली की जगह दूसरे टेस्ट में कप्तानी दी गई। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चयनकर्ता अनुभवी रोहित के साथ जाते हैं या केएल राहुल को चुनते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+