मोहम्मद आमिर ने मैदान पर खोया आपा, साथी खिलाड़ी के साथ गुस्से से पेश आए, वीडियो वायरल
मोहम्मद आमिर पाकिस्तान सुपर लीग में अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहे हैं, वह बाबर आज़म के सामने भी गुस्सा दिखा चुके हैं।

Mohammed Amir shows agner: पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की तरफ से खेल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर कई कारणों से चर्चा में रहे हैं। मैदान पर उनका अग्रेशन भी काफी देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आमिर का रिएक्शन ज्यादा आ रहा है। बाबर आज़म के खिलाफ उनके रवैये की भी आलोचना की गई थी। एक बार ऐसा ही कुछ फिर से देखने को मिला है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान आमिर का तैयब ताहिर के ऊपर बरस पड़े। इसको लेकर चर्चा हो रही है।
सरफराज अहमद के खिलाफ आमिर ने एक धीमी गति वाली गेंद डाली और बल्लेबाज ने इसे हवा में खेला। इसके बाद ताहिर के पास कैच लेने का मौका आया। आमिर को उम्मीद थी कि वह इस गेंद को पकड़ लेंगे। ऐसा लगा कि वह बेहतर प्रयास नहीं कर पाए। आमिर को गुस्सा आ गया। इस मिसफील्ड के बाद क्वेटा को दो रन मिल गए और गुस्से में आमिर चिल्लाये कि यह क्या तरीका है यार। मिडऑफ़ पर खड़े ताहिर कैच भी नहीं ले पाये और दो रन भी सरफराज को मिल गए।
कराची किंग्स का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के 5 विकेट गिरने के बाद कराची के पास जीतने का मौका था लेकिन मार्टिन गप्टिल ने काम खराब कर दिया। 165 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए क्वेटा ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। गप्टिल और सरफराज ने मिलकर 95 रन जोड़ते हुए टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। मोहम्मद आमिर को इस मुकाबले में कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने 37 रन खर्च किये।
कुछ दिनों पहले बाबर आज़म के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए आमिर ने अग्रेशन दिखाया था। बाबर आज़म के पास जाकर आमिर ने गंदा रिएक्शन दिखाया था। इसके बाद उनके बर्ताव की आलोचना हुई थी। बाबर आज़म के फैन्स ने भी आमिर को काफी बातें कही थी। शाहिद अफरीदी ने भी कहा था कि आमिर को ऐसा नहीं करना था, मैंने उनसे फोन पर बात की थी।












Click it and Unblock the Notifications