MLC 2023: आंद्रे रसल के खिलाफ बरसा टिम डेविड का बल्ला, देखें कैसे स्टेडियम के बाहर पहुंचा दी गेंद
Major League Cricket 2023: अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट 2023 का छठा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क के गेंदबाजों के आगे लॉस एंजलिस नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली टीम ने 105 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया।
टिम डेविड ने लगाए शानदार दो छक्के
एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाज टिम डेविड ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंतिम ओवर में लगातार गेंदों पर दो बड़े छक्के लगाकर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (एलएकेआर) के खिलाफ पहली पारी में अपना कुल स्कोर 155-8 तक पहुंचा दिया। टिम के छक्के का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आंद्रे रसल के ओवर में टीम ने लगाया शानदार शॉट
टिम डेविड ने महज 21 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के की मदद से 48 रन बनाए। इस दौरान जो भी टिम के सामने आया सभी की उन्होंंने जमकर क्लास ली। टीम ने आखिरी ओवर लेकर आए आंद्रे रसल को भी नहीं बख्शा, और उनकी गेंद पर दो शानदार छक्के लगाकर अपने तूफानी प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया।
ब्रेक के दौरान टिम डेविड ने अपनी शानदार पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'हमें साझेदारियों की जरूरत थी और आज रात उनमें से कुछ हासिल करना अच्छा रहा। स्पिनरों ने अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की, सौभाग्य से हम तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करने में सफल रहे।'
दरअसल, इस पूरे मुकाबले की बात करें तो एमआई न्यूयॉर्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। टीम ने 20 ओवर में 155 रन का स्कोर किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का बल्लेबाजी विभाग पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। एमआई के गेंदबाज़ों के सामने एलकेआर ने जैसे-तैसे 50 रन का आंकडा छुआ, लेकिन तब तक पूरी टीम ऑल आउट हो गई। एमआई ने 105 रन से ये मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications