'मुझे जो पसंद है वो पहले से शादीशुदा है', 42 की उम्र में भी आखिर क्यों सिंगल हैं Mithali Raj
Mithali Raj News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन मनाया है। मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। मिताली ने अपने करियर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। करीब 23 साल तक क्रिकेट के मैदान पर राज करने वाली मिताली राज अब तक सिंगल हैं।
मिताली राज के नाम कई बड़े रिकॉर्ड
मिताली राज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज हैं। मिताली राज ने 23 साल के करियर में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। मिताली की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने साल 2017 में महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया था। मिताली राज ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी वह सुर्खियों में बनी रहती हैं।

मिताली राज ने खोले दिल के राज
कुछ साल पहले मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णमूर्ति और झूलन गोस्वामी के 'कपिल शर्मा शो' में पहुंची थी। जहां मिताली राज ने सरेआम अपनी दिल की बात बताई थी। 'कपिल शर्मा शो' में हमेशा हंसी-मजाक और मनोरंजन का एक अच्छा तड़का होता है। मिताली राज से इस दौरान कपिल शर्मा ने उनकी पसंद जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आप किससे शादी करना चाहती हैं?
'मुझे जो पसंद है वो पहले से शादीशुदा है'
इस सवाल पर मिताली ने मजेदार और दिलचस्प जवाब दिया। जब कपिल शर्मा ने उनसे बॉलीवुड से जुड़े किसी व्यक्ति से शादी करने के बारे में पूछा तो मिताली ने बिना झिझक के कहा कि मुझे बॉलीवुड से जुड़े किसी शख्स से शादी करने से ऐतराज नहीं है। लेकिन जो मुझे पसंद है, उसकी शादी हो गई है, मुझे तो आमिर खान पसंद है। जिसके बाद सभी हंसने लगे। बता दें कि मिताली ने यह जवाब हंसी-मजाक के रूप में दिया था।
मिताली राज इस वजह से रहती हैं सिंगल
मिताली राज ने अब तक शादी नहीं की है। अपनी शादी न करने के फैसले के बारे में उन्होंने एक खास खुलासा किया था। 'मिड डे' से बातचीत करते हुए मिताली ने बताया कि बहुत पहले जब वह छोटी थीं तब शादी करने का विचार उनके मन में आया था। लेकिन अब जब वह शादीशुदा लोगों को देखती हैं, तो वह यह ख्याल अब अपने दिमाग में नहीं लातीं। मिताली ने यह भी कहा कि वह सिंगल रहते हुए बहुत खुश हैं और उन्हें अपनी जिंदगी में संतुष्टि महसूस होती है।












Click it and Unblock the Notifications