AUS vs ENG: मिचेल स्टार्क की खतरनाक गेंद पर बोल्ड हुए डेविड मलान, वीडियो देख फैंस हैरान

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। इंग्लैंड को दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 72 रनों से शिकस्त दे दी है।

Australia vs England, 2nd ODI, Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। इंग्लैंड को दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 72 रनों से शिकस्त दे दी है। वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सके। टीम को 38.5 ओवर में 208 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 72 रन से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अपनी अजय बढ़त बना ली है।

Mitchell Starc

Recommended Video

    AUS vs ENG: Mitchell Starc ने 1 ओवर में पलट दिया मैच, अंग्रेजों ने मानी हार | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    स्टार्क ने डाला कमाल का स्पेल

    ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की। 8 ओवर के अपने स्पेल में उन्होंने एक मेडन सहित 47 रन खर्च कर चार विकेट हासिल किया। इस दौरान मिचेल स्टार्क ने अपनी गेंदों से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खासा परेशान करने का काम किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर रहे जोश हेजलवुड ने 7 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट झटकने में सफलता हासिल की।

    शानदार गेंद पर डेविड मलान हुए बोल्ड

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपने पहले ही ओवर में दो मुख्य बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले डेविड मलान भी पहले ही ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। स्टार्क की रफ्तार और स्विंग के सामने मलान टिक नहीं सके और क्लीन बोल्ड हो गए। ये गेंद इतनी बेहतरीन थी कि शायद ही कोई बल्लेबाज इस पर आउट होने से बच सकता था।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    मिचेल स्टार्क की इस खतरनाक गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिचेल स्टार्क की गेंद को देखकर फैंस हैरानी जता रहे हैं। लगातार वह स्टार्क की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 280 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 208 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से सैम बिलिंग्स ने सबसे अधिक 71 रनों की पारी खेली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+