पाकिस्तान के PSL में आया अजीबोगरीब एक्शन वाला गेंदबाज, भड़के यूजर्स ने की बैन करने की मांग, देखें वीडियो

PSL 2024: क्रिकेट में कई बार मिस्ट्री स्पिनर आते हैं, उनमें कुछ का एक्शन अजीब होता है, तो कई लोग स्पिन कराने का तरीका अलग रखते हैं। सक़लैन मुश्ताक 'दूसरा' लेकर आए थे। अश्विन और मेंडिस ने कैरम बॉल का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान सुपर लीग में एक अजीब एक्शन वाला गेंदबाज आया है।

पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से डेब्यू करने वाले उस्मान तारीक ने हर किसी को चौंका दिया। उनकी गेंदबाजी में एक्शन बेसबॉल की तरह था। मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ खेलते हुए तारीक की गेंदबाजी के दौरान एक ओवर में 2 विकेट आए और यह ओवर भी मेडन था।

pakistan super league

अम्पायर के करीब से निकलने के बाद तारीक आधा एक्शन करके रुकते हैं और फिर गेंद फेंकते हैं। इससे बल्लेबाज के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है और खेलने में भी परेशानी होती है। हालांकि फैन्स को इस एक्शन की वजह से गुस्सा भी आया।

फैन्स ने उनके एक्शन को अवैध मानते हुए कार्रवाई करने की मांग की। सोशल मीडिया पर जमकर इस मामले को उठाया गया। पहले ही मैच में अच्छी गेंदबाजी करने वाले तारीक के एक्शन की वैधता को लेकर चर्चा देखने को मिली है। देखना होगा कि उनके ऊपर कार्रवाई होती है या नहीं। कुछ लोगों ने उनकी गेंदबाजी की तारीफ भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+