'पाकिस्तान को तो रणजी या IPL टीम भी हरा देगी', वर्ल्ड कप से पहले ही पाकिस्तान ने मानी हार! सरेआम मांगी माफी

T20 World Cup 2024, Latest News: T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हार गई है। चार मैचों की इस सीरीज में दो मैच बारिश के भेंट चढ़ गया था। लेकिन बचे हुए दो मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने एक तरफा अंदाज में जीत हासिल की। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को और पुख्ता कर लिया है।

पत्रकार ने मांगी माफी

इस हार के साथ ही पाकिस्तान के पत्रकार फरीद खान ने सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से माफी मांगी है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही माइकल वान ने एक बयान दिया था कि पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने से बेहतर है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल का प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला खिलाया जाता।

Michael Vaughan 1

पाकिस्तान से बेहतर आईपीएल खेलना था

माइकल वॉन के इस बयान के बाद फरीद खान ने सोशल मीडिया पर इसे पाकिस्तान क्रिकेट का अपमान बताया था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वान की जमकर आलोचना की थी। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद फरीद खान ने अब माइकल वॉन से माफी मांग ली है और उन्होंने यह स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से अच्छा इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल खेलना था।

पाकिस्तान को IPL टीम हरा देगी

फरीद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि माइकल वान मुझे माफ कर दें। मैं आपसे माफी मांगता हूं। आप सही थे और मैं शर्मिंदा हूं। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल प्लेऑफ और फाइनल खेलना चाहिए था। यहां तक कि रणजी ट्रॉफी टीम भी हमें हरा सकती है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स या पंजाब किंग्स इस पाकिस्तानी टीम के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज कर लेगी। मैं वर्ल्ड कप में कनाडा और अमेरिका के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए चिंतित हूं। पाकिस्तान क्रिकेट में यह सबसे खराब दौर है।

माइकल वॉन ने किया माफ

फरीद के इस वीडियो पर माइकल वान ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दी है। उन्होंने फरीद खान के माफी को स्वीकार करते हुए उन्हें माफ कर दिया है। दरअसल, माइकल वॉन ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले कहा था कि मुझे लगता है कि विल जैक्स, फिल सॉल्ट और जोस बटलर का आईपीएल में प्लेऑफ खेलना बेहतर होता। यहां दबाव की स्थिति में उनकी तैयारी में मजबूती मिलती है। पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच की तुलना में आईपीएल प्लेऑफ खेलना खिलाड़ियों के लिए बेहतर होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+