WPL 2023, MI vs RCB: मुंबई और बैंगलोर में टक्कर आज, जानें हरमनप्रीत-स्मृति की टीमों की संभावित प्लेइंग-11

WPL 2023, MI vs RCB, Playing 11: विमेंस प्रीमियर लीग में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को लीग में आरसीबी और मुंबई के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।

WPL 2023, MI vs RCB

WPL 2023, MI vs RCB, Playing 11: दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की नजरें वापसी पर होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को विमेंस प्रीमियर लीग के अपने दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। सोमवार यानी 6 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को आरसीबी की टीम ने दिल्ली के खिलाफ इसी मैदान पर मैच खेला था। दूसरी तरफ मुंबई की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार ऱखने की होगी।

आरसीबी को अपनी पहली जीत की तलाश

आरसीबी को अपनी पहली जीत की तलाश

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन दिल्ली के खिलाफ टीम का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा था। ऐसे में फैंस आरसीबी से मुंबई के खिलाफ जीत की उम्मीद कर रही होगी। ब्रेबोर्न की पिच पर पहले मैच में खूब रन बने थे। लिहाजा दूसरे मुकाबले में भी इस पर रनों की बरसात हो सकती है। दोनों ही टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाजों की लंबी कतार मौजूद है।

 हरमनप्रीत ने बल्लेबाजी में दिखाया कमाल

हरमनप्रीत ने बल्लेबाजी में दिखाया कमाल

नीलामी में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को महज एक करोड़ 80 लाख रुपये मिली थी। हरमनप्रीत ने पहले ही मैच में बल्लेबाजी का जौहर दिखाया। महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़कर उन्होंने मुंबई को एक शानदार शुरुआत दिलाने का काम किया। की टीम ऑलराउंडर्स से भरी पड़ी है और इसलिए उनके पास नंबर 10 तक बल्लेबाजी मौजूद है। आरसीबी के लिए मुंबई को हराना आसान नहीं होगा। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी को अगर जीत हासिल करना है तो उन्हें हर डिपार्टमेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करना होगा। वहीं टॉस जीतकर कोई भी कप्तान इस पिच पर बल्लेबाजी करने का फैसला करना चाहेगी। क्योंकि बड़े स्कोर के दबाव में इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना कतई आसान नहीं होगा।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीतर नाइट, दिशा कसत, एलिस पैरी, रिचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा सोभना, पूनम खेमनर, मेगन स्कत और रेणुका सिंह।

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नट साइवर ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्रकार, हुमायरा काजी, इसी वोंग, जेश जोनासेन और सायका इशाक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+