MI vs RCB, Pitch Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
MI vs RCB, Pitch Weather: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का रोमांच चरम पर है। आज आईपीएल का 20वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं, जोकि आपकी ड्रीम-11 टीम के लिए गेम चेंजर साबित होगी।
मुंबई ने इस सीज़न में अब तक सिर्फ एक जीत दर्ज की है, वो भी अपने होम ग्राउंड पर। वहीं बैंगलोर की टीम ने दो बार जीत हासिल की है- और वो भी बाहर के मैदानों पर। क्या इस बार विराट की टीम एक और 'अवे विन' झटक पाएगी या मुंबई की टीम अपने घर में फिर से जीत का तिलक लगाएगी? देखना दिलचस्प होगा!

RCB vs MI: मैच डिटेल्स (Match Details)
- मैच नंबर: 20
- तारीख: 7 अप्रैल 2025 (सोमवार)
- समय: शाम 7:30 बजे
- वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
MI vs RCB: मौसम रिपोर्ट (Weather Report)
मुंबई में आज शाम का मौसम क्रिकेट के लिए एकदम मुफीद रहेगा। तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि नमी (Humidity) लगभग 55 प्रतिशत के आसपास बनी रहेगी। गर्मी थोड़ी जरूर होगी, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। यानी दर्शकों और खिलाड़ियों- दोनों के लिए आज का मैच पूरा होने की पूरी गारंटी है।
RCB vs MI: पिच रिपोर्ट (Pitch Report)
वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की पसंदीदा रही है। यहां IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 180 रन से ऊपर होता है, जो दर्शाता है कि बल्लेबाज़ी के लिए यह पिच कितनी सपोर्टिव है। हालांकि, शाम के वक्त जब फ्लडलाइट्स की रोशनी और समंदर की ओर से चलने वाली हवा मिलती है, तो गेंद कुछ ओवरों तक स्विंग करती है।
इसका मतलब है कि तेज गेंदबाज़ों को शुरुआती ओवरों में मदद मिल सकती है। अगर बल्लेबाज उस शुरुआती मूवमेंट को संभाल लेते हैं, तो फिर बड़े स्कोर बनने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।
मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, राज बावा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, जसप्रित बुमरा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी। स्वास्तिक चिकारा।












Click it and Unblock the Notifications