MI vs RCB Dream11: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम! रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
MI vs RCB Dream11: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का रोमांच चरम पर है और अब बारी है एक और हाई-वोल्टेज भिड़ंत की! आज वानखेड़े स्टेडियम में दो बड़ी टीमों की टक्कर होगी- मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)। एक तरफ होंगे हिटमैन रोहित शर्मा और दूसरी ओर विराट 'रन मशीन' कोहली। रोमांचक एक्शन से पहले ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
मुंबई ने इस सीज़न में अब तक सिर्फ एक जीत दर्ज की है। वो भी अपने होम ग्राउंड पर। वहीं बैंगलोर की टीम ने दो बार जीत हासिल की है- और वो भी बाहर के मैदानों पर। क्या इस बार विराट की टीम एक और 'अवे विन' झटक पाएगी या मुंबई की टीम अपने घर में फिर से जीत का तिलक लगाएगी?

RCB vs MI: मैच डिटेल्स (Match Details):
- मैच नंबर: 20
- तारीख: 7 अप्रैल 2025 (सोमवार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
RCB के खिलाफ मजबूत स्थिति में मुंबई
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जब मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच गारंटी होता है! अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें मुंबई ने 19 बार बाज़ी मारी, जबकि बैंगलोर ने 14 बार जीत का झंडा लहराया।
MI vs RCB- Dream-11 Team: एमआई बनाम आरसीबी ड्रीम11 टीम
- विकेटकीपर: फिल सॉल्ट (Phil Salt)- आक्रामक बल्लेबाज़, पावरप्ले में रन बरसाते हैं।
- बल्लेबाज: विराट कोहली (Virat Kohli) - भरोसे का नाम, लगातार रन बना रहे हैं।
- सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) - मुंबई की रीढ़, कप्तानी के मजबूत दावेदार।
- राजत पाटीदार (Rajat Patidar)- मिडिल ऑर्डर के शांत लेकिन असरदार बल्लेबाज।
- रोहित शर्मा (Rohit Sharma) - वानखेड़े में अलग ही लय में दिखते हैं।
- तिलक वर्मा (Tilak Varma) - यंग गन, फिनिशर की भूमिका में बढ़िया विकल्प।
- ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) - एक ओवर, एक छक्का, एक विकेट - सब कुछ संभव!
- क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) - स्पिन और बैटिंग दोनों में स्मार्ट ऑप्शन।
- गेंदबाज: जॉश हेज़लवुड (Josh Hazlewood) - नई गेंद से अटैक का अगुवा।
- जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) - डेथ ओवर्स का मास्टर।
- ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) - स्विंग किंग, शुरुआती झटकों के लिए परफेक्ट।
कप्तानी सुझाव:
- कप्तान (1st Choice): सूर्यकुमार यादव
- कप्तान (2nd Choice): ट्रेंट बोल्ट
- उपकप्तान (1st Choice): विराट कोहली
- उपकप्तान (2nd Choice): क्रुणाल पंड्या
यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों की भिड़ंत नहीं है, बल्कि दो दिग्गजों - रोहित शर्मा और विराट कोहली की टक्कर है। वानखेड़े की पिच बल्लेबाज़ों को पसंद आती है, तो हाई-स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है।
मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (सी), मिशेल सेंटनर, राज बावा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, जसप्रित बुमरा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी। स्वास्तिक चिकारा।












Click it and Unblock the Notifications