MI vs RCB: लड़खड़ाती मुंबई को मिला सूर्यकुमार यादव का सहारा, बनाया छक्कों का खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 18वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम का सामना रॉयल चैलेजंर्स बैंगलोर से हो रहा है। इस सीजन पहली जीत की तलाश कर रही मुंबई इंडियंस की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन आरसीबी की टीम के सामने बीच के ओवर्स में मुंबई की टीम लड़खड़ा गई और महज 12 रन के अंदर 5 विकेट खो दिये। यहां से ऐसा लग रहा था कि मुंबई की टीम 100 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पायेगी लेकिन सूर्यकुमार यादव ने यहां पर आकर एक बार फिर से अपनी टीम को सहारा दिया और शर्मनाक स्कोर पर सिमटने से बचाया।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

सूर्यकुमार यादव ने चोट से उबरने के बाद पिछले ही मैच में डेब्यू किया था और अर्धशतकीय पारी खेली थी और इस मैच में भी उन्होंने अपनी लय को बरकरार रखा और लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक लगाकर मुंबई के स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया। सूर्यकुमार की इस पारी के चलते मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 151 रनों का स्कोर खड़ा किया।

और पढ़ें: 'पूरे करियर में उनसे बेस्ट बैटर नहीं देखा', साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने चुने क्रिकेट इतिहास के 3 सबसे महान बल्लेबाज

मुंबई ने की थी अच्छी शुरुआत

मुंबई ने की थी अच्छी शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के लिये कप्तान रोहित शर्मा (26) और ईशान किशन (26) ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले 6 ओवर में 50 रन बना लिये थे और पहले विकेट के लिये अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली थी। यहां पर हर्षल पटेल ने रोहित शर्मा को अपनी ही गेंद पर कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया। इस साझेदारी में जहां रोहित शर्मा ने 3 चौके लगाये तो वहीं पर ईशान किशन ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से रन बनाये।

बीच के ओवर्स में ताश के पत्तों की तरह बिखरी मुंबई

बीच के ओवर्स में ताश के पत्तों की तरह बिखरी मुंबई

यहां से मुंबई इंडियंस की टीम ने अचानक ही अपनी लय खो दी और अगले 12 रन के अंदर अपने 5 विकेट खो दिये। मुंबई की टीम ने 50 रन तक एक भी विकेट नहीं खोया था लेकिन 62 रन तक आधी टीम वापस लौट गई थी। हर्षल पटेल ने पहले रोहित को वापस पवेलियन भेजा तो वहीं पर डेवाल्ड ब्रेविस को हसरंगा ने एलबीडब्लयू किया। वहीं आकाश दीप ने ईशान किशन को वापस पवेलियन भेजा तो वहीं पर तिलक वर्मा को मैक्सवेल ने रन आउट कर वापस भेज दिया। कायरन पोलार्ड को हसरंगा ने पहली ही गेंद पर एलबीडबल्यू कर वापस पवेलियन भेज दिया तो वहीं पर डेब्यू कर रहे रमनदीप सिंह भी हर्षल पटेल का शिकार बने।

सूर्यकुमार-उनादकट ने मुंबई को बचाया

सूर्यकुमार-उनादकट ने मुंबई को बचाया

यहां से सूर्यकुमार यादव (68*) ने जयदेव उनादकट (13) के साथ 7वें विकेट के लिये 72 रनों की नाबाद साझेदारी कर मुंबई की टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया और एक सम्मानजनक स्कोर पर लड़ने का मौका दिया। इस पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर का 15वां अर्धशतक ठोंक कर टीम को मुश्किल दौर से बाहर निकाला तो वहीं पर जयदेव उनादकट ने एक चौका लगाकर अपनी टीम को सहारा दिया। सूर्यकुमार यादव ने महज 32 गेंदों में अपना इस सीजन का दूसरा अर्धशतक लगाया।

टी20 क्रिकेट में पूरे किये 150 छक्के

टी20 क्रिकेट में पूरे किये 150 छक्के

सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी के दौरान 37 गेंदों का सामना किया और 5 चौके, 6 छक्के लगाकर नाबाद 68 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 150 छक्के पूरे कर लिये हैं। टी20 प्रारूप में सूर्यकुमार के नाम अब 154 छक्के हो गये हैं जिसमें से 76 छक्के उन्होंने आईपीएल के दौरान जड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+