Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'पूरे करियर में उनसे बेस्ट बैटर नहीं देखा', साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने चुने क्रिकेट इतिहास के 3 सबसे महान बल्लेबाज

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड 90 के दशक के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे थे जिन्होंने खेल के मैदान पर अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को धमकाने और डराने का काम किया तो वहीं पर मैदान के बाहर उतने ही ज्यादा दोस्ताना अंदाज में नजर आये। अपने करियर के दौरान एलन डोनाल्ड ने क्रिकेट जगत के कुछ सबसे बड़े नामों के खिलाफ गेंदबाजी करने का काम किया और अपना खुद का नाम क्रिकेट के दिग्गजों में शुमार किया। इस गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका की ओर से घर पर और विदेशी सरजमीं पर कई श्रृंखला खेली जिसमें उन्होंने कई यादें जमा की लेकिन उनके लिये 1992 और 1996 में भारत के खिलाफ घर पर खेली गई सीरीज सबसे ज्यादा यादगार रही हैं।

South Africa

एलन डोनाल्ड ने हाल ही में पैडी अपटॉन के पोडकास्ट 'लेसन्स फ्रॉम द वर्ल्ड्स बेस्ट' में बात करते हुए 3 ऐसे बल्लेबाजों का नाम बताया जो उनके हिसाब से उनके करियर के दौरान सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रहे थे। पैड ऑप्टन ने उनसे सवाल किया कि अगर उनसे ऐसे 3 बल्लेबाजों का नाम लेने को कहा जिनके खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी की और उन्हें वो सबसे महान बल्लेबाजों मानते हैं।

और पढ़ें: बस नंबर 315 को देखकर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, सुनाई ट्रेनिंग के दिनों की कहानी

पूरे करियर में सचिन से बेहतर बल्लेबाज नहीं देखा

पूरे करियर में सचिन से बेहतर बल्लेबाज नहीं देखा

इसके जवाब में डोनाल्ड ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले लिया और 1992 और 1996 में भारत के साउथ अफ्रीकी दौरों को याद किया। इन दौरों पर सचिन तेंदुलकर ने बेहद शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारियां खेली थी।

उन्होंने कहा,'तकनीकी रूप से दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज जिसके खिलाफ मैंने गेंदबाजी की थी तो वो सचिन तेंदुलकर थे, जिन्होंने घर हो या बाहर हर परिस्थिति में खुद को ढालकर रन बनाने का काम किया। जब वो साउथ अफ्रीका आये थे तो आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि उन्होंने उछाल भरी पिचों के खिलाफ खेलने की तकनीक हासिल कर ली थी। वो गेंदों को अच्छे से छोड़ते थे। वो साउथ अफ्रीका में खुलकर खेलते नजर आये थे, वहीं भारतीय पिचों पर भी जहां उछाल कम होती थी तो वहां अलग तकनीक से खेलते थे। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में वो ऑफ स्टंप के करीब जाकर खेलते थे। उन्होंने दुनिया के हर देश में और हर परिस्थिति में जाकर शतक लगाया है।'

लारा के खिलाफ कप्तान ने दी थी पूरी आजादी

लारा के खिलाफ कप्तान ने दी थी पूरी आजादी

वहीं दूसरे खिलाड़ी के रूप में एलन डोनाल्ड ने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी और प्रिंस ऑफ त्रिनिदाद के नाम से मशहूर ब्रायन लारा का नाम लिया। डोनाल्ड ने कहा कि जैसे ही लारा बल्लेबाजी करने आते थे तो पूर्व कप्तान हैंसी क्रॉन्जे बिना सोचे अपने सबसे अच्छे गेंदबाजों को बॉलिंग के लिये बुलाते थे।

उन्होंने कहा,'मेरे लिये इस लिस्ट में दूसरा नाम ब्रायन लारा का है जो कि इस खेल के जीनियस और बेहतरनी शॉट मेकर थे, अच्छी गेंदों को बाउंड्री के बाहर पहुंचाना, बैक ऑफ लेंथ को पीछे जाकर मारना और पुल शॉट लगाने का तरीका शायद ही उनसे बेहतर किसी के पास रहा हो। जब वो साउथ अफ्रीका दौरे पर आये तो क्रॉन्जे ने मुझसे कहा कि जब भी यह खिलाड़ी विकेट पर आयेगा तो तुम्हे गेंदबाजी करने की पूरी आजादी है, बस इसका विकेट लेना है। उन्होंने डरबन और सुपरस्पोर्ट पार्क में शतक लगाया और गेंद को मैदान के हर विभाग में पहुंचाया।'

यह इंग्लिश बल्लेबाज भी है शामिल

यह इंग्लिश बल्लेबाज भी है शामिल

एलन डोनाल्ड ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन को भी इस फेहरिस्त में शामिल किया जिनके बारे में बात करते हुए उन्होंने नॉटिंघम में खेली गई उस पारी को याद किया जिसमें लगातार शॉर्ट गेंदों की बौछार करने के बाद डोनाल्ड को एथर्टन का विकेट मिला था। हालांकि बाद में पता चला कि उनका विकेट खराब अंपायरिंग की देन थी और असल में वो नॉट आउट ही रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+