MI vs RCB Live Streaming: मुंबई और बेंगलुरु के बीच जंग आज, लाइव मैच देखने का ये है धांसू जुगाड़!
MI vs RCB Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे सीजन का आगाज एक बेहद धमाकेदार मुकाबले के साथ होने जा रहा है। 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में क्रिकेट के दो दिग्गज आमने-सामने होंगे। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और 2024 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है।
मुंबई इंडियंस की टीम ज्यादा खतरनाक (MI vs RCB Live Streaming)
मुंबई इंडियंस की टीम कागजों पर इस बार और भी ज्यादा खतरनाक नजर आ रही है। टीम ने दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल को वापस जोड़कर अपने गेंदबाजी आक्रमण को और घातक बना लिया है। ओपनिंग में हेली मैथ्यूज की आक्रामकता और मिडिल ऑर्डर में कप्तान हरमनप्रीत कौर का अनुभव मुंबई को एक 'बीटेबल' फोर्स बनाता है।

किसका पलड़ा रहा है भारी?
दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम स्मृति मंधाना के नेतृत्व में पिछले सीजन की कड़वी यादों को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेगी। आरसीबी के पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं। WPL के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा बराबरी का रहा है। अब तक दोनों टीमें 7 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें से 4 बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है, जबकि 3 बार बेंगलुरु को जीत मिली है।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
2025 के सीजन में भी दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर बराबरी का मुकाबला पेश किया था। ऐसे में इस सीजन का ओपनर मैच न सिर्फ इस 'टाई' को तोड़ेगा, बल्कि टूर्नामेंट के लिए लय भी तय करेगा। डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच को पारंपरिक रूप से 'बल्लेबाजों का स्वर्ग' माना जाता है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और बाउंड्री छोटी होने के कारण फैंस को चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। शाम के समय ओस की भूमिका भी अहम होगी, जो टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी कर सकती है।
लाइव देखने का क्या है तरीका
भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर किया जाएगा। मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल से भी मैच का अपडेट आसानी से पाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications