MI vs PBKS: मुंबई बनाम पंजाब मैच में शिखर धवन और जोफ्रा आर्चर की होगी वापसी? जानें टीमों की संभावित प्लेइंग-11
MI vs PBKS Match: पंजाब किग्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच शाम साढ़े सात बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के मैच में पीबीकेएस के नियमित कप्तान शिखर धवन और एमआई के तेंज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हो सकती है।

MI vs PBKS Playing 11: आईपीएल 2023 का 31वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच आज का रोचक मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच जीतकर जबरदस्त फॉर्म के साथ यहां पहुंची है, वहीं पंजाब को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं मुंबई बनाम पंजाब की कैसी होगी प्लेइंग इलेवन।
मुंबई के खिलाफ शिखर धवन की हो सकती है वापसी
पंजाब किग्स अपने पिछले कुछ मैच कप्तान शिखर धवन के बिना खेल रही है, क्योंकि शिखर कंधे की चोट के कारण मैच से बाहर चल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आज मुंबई के खिलाफ धवन की वापसी की पूरी उम्मीद है। अनुभवी बल्लेबाज की टीम को काफी कमी खल रही है, हो सकता है कि धवन आज बतौर इंपैक्ट प्लेयर बल्ले से कुछ कमाल दिखाएं। इसके अलावा सिंकदर रजा और कागिसो रबाड़ा की भी वापसी हो सकती है।
पंजाब के खिलाफ जोफ्रा आर्चर की हो सकती वापसी
वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बिना गेंदबाजी विभाग कमजोर पड़ रहा है। मुंबई के लिए अपना पहला मैच खेलने के बाद से ही आर्चर टीम से बाहर चल रहे हैं। कोहनी में दर्द के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। अब खबर है कि आज पंजाब के खिलाफ गेंदबाज की भी वापसी हो सकती है, क्योंकि गरुवार को उन्हें नेट्स में जमकर पसीना बहाते देखा गया था। फिलहाल, आज के मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान) , इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ/जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉफ।
पंजाब किंग्सी की संभावित प्लेइंग-11
सैम करन (कप्तान), अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट/सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस/कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर।












Click it and Unblock the Notifications