MI vs PBKS: मुंबई और पंजाब के बीच महामुकाबला आज, जानें वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2023, MI vs PBKS: आज मुंबई बनाम पंजाब का मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। वानखेड़े स्टेडियम की परिस्थितियां पूरी तरह से क्रिकेट के लिए आदर्श हैं।

wankhede stadium

MI vs PBKS: आईपीएल में आज 22 अप्रैल को डबल हेडर मैच खेले जाने हैं। दिन का पहला मैच एलएसजी बनाम जीएसटी के बीच खेला जाएगा, तो दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम वानखेड़े स्टेडियम में शिखर धवन की टीम से भिड़ेगी। पंजाब ने सीजन की शुरुआत दो जीत के साथ की थी, लेकिन अगले चार में उसे सिर्फ एक जीत मिली है। दूसरी ओर मुंबई ने लीग का आगाज दो करारी हार के साथ किया और लगातार तीन जीत के साथ वापसी की।

MI vs PBKS Weather Report: वानखेड़े स्टेडियम की वेदर रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एमआई बनाम पीबीकेएस का मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच जब मैच खेला जाएगा उस वक्त बारिश रुकावट नहीं बनेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि ह्यूमिडिटी 79 प्रतिशत रहेगी।

MI vs PBKS Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए पिछले आईपीएल खेल में स्पिनरों को काफी मदद मिली थी। रिकॉर्ड के अनुसार, वानखेड़े स्टेडियम में टोटल डिफेंड करना बहुत कठिन होता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम से पहले गेंदबाजी करने की उम्मीद की जाती है। यहां की पिच संतुलित मानी जाती है। हालांकि, इस मैदान पर बल्लेबाजों को भी खूब हाथ खोलने के मौके मिलते हैं। यहां चौके-छक्के भी देखने को मिल सकते हैं.

एमआई बनाम पीबीकेएस फुल स्क्वाड

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल , कैमरन ग्रीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, राघव गोयल, संदीप वारियर, रिले मेरेडिथ।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, बलतेज सिंह, अर्शदीप सिंह, सैम कुरैन, विद्वत कावेरप्पा, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा सिकंदर रजा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत भाटिया, मैथ्यू शॉर्ट, मोहित राठी, शिवम सिंह।

Recommended Video

    IPL 2023: Mohit Sharma ने जिताया Gujarat को मैच, आखिरी ओवर में लिए 4 विकेट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+