IPL 2022: जीत की राह पर लौटने के लिये मुंबई को करने होंगे 3 अहम बदलाव, वरना फिर मिलेगी हार
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है और 21 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सिर्फ दो ही टीमें जीत का खाता नहीं खोल सकी हैं। हैरानी की बात यह है कि आईपीएल के इतिहास में 9 बार खिताब जीतने वाली यह टीमें अब तक 4 मैच खेल चुकी हैं और न तो सीएसके (4 बार) की टीम का खाता खुला है और न ही मुंबई इंडियंस (5 बार) की टीम मैच जीत सकी है। जहां सीएसके की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में 22वें मैच में आरसीबी का सामना करने उतरेगी तो वहीं पर 23वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को पंजाब किंग्स का सामना करना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन बेहद खराब प्रदर्शन किया है और बल्ले एवं गेंद से प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहे हैं। पहले 4 मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम ने 15 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है जो कि इस सीजन दूसरी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये गये खिलाड़ियों में से एक है। ऐसे में अगर मुंबई की टीम को जीत की राह पर वापसी करनी हो तो उसे पंजाब के खिलाफ अपने खेमे में अहम बदलाव करने होंगे।
और पढ़ें: GT vs SRH: फॉर्म में लौटे हार्दिक पांड्या ने दो साल बाद लगाई फिफ्टी, फिर भी नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव करें बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस के लिये सूर्यकुमार यादव ने चोट के बाद वापसी करते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया है और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो मैचों में दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और पारी के अंत तक खेलते नजर आये थे। हालांकि मुंबई इंडियंस के लिये सबसे खराब बात यह रही कि वो 7-15 ओवर्स के बीच तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम का रन रेट इस दौरान सबसे खराब रहा है, जिसने 6.75 की दर से रन बनाये हैं। ऐसे में अगर सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर प्रमोट कर दिया जाता है, तो मुंबई इंडियंस को बीच के ओवर्स में फायदा होगा और वो ज्यादा रन बना सकते हैं। वहीं ओपनर्स भी बेखौफ तरीके से रन बना सकते हैं क्योंकि सूर्यकुमार यादव बीच पारी में कभी भी रन गति को बढ़ाने का दम रखते हैं।

5 अच्छे गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना जरूरी
पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम को अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को दूर करना होगा, जो कि उसकी गेंदबाजी है। वहीं पंजाब किंग्स की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए मुंबई इंडियंस की टीम को 5 मुख्य गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना होगा। ऐसे में मुंबई की टीम बासिल थंपी की जगह राइली मेरेडिथ को मौका देना चाहिये तो वहीं पर रमनदीप सिंह की टिमिल मिल्स की वापसी करानी चाहिये। अगर मुंबई इस मैच में बुमराह, मेरेडिथ और मिल्स के साथ मैदान पर उतरती है तो उसके पेसर विकेट दिला सकते हैं, तो वहीं पर जयदेव उनादकट और मुरुगन अश्विन भी बीच के ओवर्स में टीम का दबदबा बनाने में मदद कर सकते हैं।

ब्रेविस की जगह टिम डेविड की करानी होगी वापसी
अगर मुंबई की टीम मैच में 5 मुख्य गेंदबाजों के साथ उतरती है तो उसे 6 प्रमुख बल्लेबाजों के साथ उतरना होगा। अगर सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी में प्रमोशन मिलता है तो उसे बीच के ओवर्स में तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज चाहिये, जिसके लिये टिम डेविड अच्छे विकल्प होंगे। पहले दो मैचों में भले उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा हो लेकिन वो अब भी वापसी कर सकते हैं। टीम में डेवाल्ड ब्रेविस की जगह उन्हें आसानी से रिप्लेस किया जा सकता है। जो कि पांचवे से लेकर छठे नंबर तक आसानी से बल्लेबाजी कर सकते हैं। टिम डेविड स्पिनर्स के खिलाफ अच्छे रन बनाते हैं और राहुल चाहर के खिलाफ अहम साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications