MI vs LSG: केएल राहुल का 100वें IPL मैच में धमाकेदार शतक, लखनऊ ने दिया 200 रनों का लक्ष्य

मुंबई, 16 अप्रैल: आईपीएल के 26वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन विपक्षी कप्तान केएल राहुल ने यह नाकाम कर दिया। राहुल ने अपने 100वें मैच में शतक बनाकर रिकॉर्ड बना दिया। ऐसा कारनामा किसी भी बल्लेबाज ने आईपीएल के इतिहास में नहीं किया है। यह राहुल के करियर का तीसरा आईपीएल शतक भी है। राहुल की पारी के दम पर लखनऊ ने मुंबई को 20 ओवर में जीत के लिए 200 रनों का टारगेट दिया है।

LSG vs MI

पहले बैटिंग के लिए उतरी लखनऊ की पारी को केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने आगे बढ़ाया और छठे ओवर में ही 50 रनों की साझेदारी पूरी कर ली। डिकॉक इसी ओवर में फैबियन एलन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। डिकॉक ने 13 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- शेन वॉटसन ने कहा- MI की दुर्गति से हैरान नहीं हूं, मुझे तो नीलामी में ही गड़बड़ पता चल गई थी

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अनुभवी मनीष पांडे ने कप्तान राहुल के साथ एक और अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इस दौरान राहुल ने अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया जिसके बाद मनीष पांडे गियर चेंज करने के फेर में मुरुगन अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए।

KL Rahul

इसके बाद आए मार्कस स्टोइनिस ने पहली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाकर अपने इरादे जताने की कोशिश की लेकिन वे पारी को लंबा नहीं खींच सके और 9 गेंदों पर 10 रन बनाकर जयदेव उनादकट की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद केएल राहुल ने अपने शानदार शॉट्स खेलने जारी रखे और आईपीएल का अपना तीसरा शतक पूरा किया। इस दौरान दीपक हुड्डा ने भी कुछ बढ़िया शॉट लगाए। हुड्डा अंतिम ओवर में जयदेव उनादकट की गेंद पर 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। राहुल 60 गेंदों पर 9 चौके, 5 छक्के लगाते हुए 103 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मुंबई की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मुरुगन अश्विन को छोड़कर बाकी सबकी बखिया उधेड़ी गई। बुमराह ने 4 ओवर में 24 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। टाइमल मिल्स ने 3 ओवर में 54 रन दिए और फैबियन एलन 4 ओवर में 46 रन दे बैठे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+