भाई के डेब्यू की आस में चीयर करने पहुंची सारा तेंदुलकर, एक ही फ्रेम में नजर आए सचिन-अर्जुन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 26वां मैच ब्रॉबोर्न के मैदान पर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंटस के बीच खेला जा रहा है, जहां पर 5 बार की खिताबी चैम्पियन इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी है। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन खेले गये पहले 5 मैचों में सिर्फ हार का सामना किया है जिसके चलते वह लखनऊ के खिलाफ अपनी पहली जीत की उम्मीद में उतर रही है। इस बीच मुंबई की टीम ने अपने प्लेइंग 11 में सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ियों का इस्तेमाल कर चुकी है लेकिन अभी तक उसे सफलता हासिल नहीं हुई है।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

इसे देखते हुए 26वें मैच से पहले खबर आ रही थी कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपरजाएंटस के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि जब मैच का आगाज हुआ और टॉस जीतने के बाद जब टीम का ऐलान हुआ तो तेंदुलकर परिवार को निराशा हाथ लगी।

और पढ़ें: IPL 2022: 10 गेंदों में 60 रन ठोंक राहुल त्रिपाठी ने बरपाया कहर, KKR को हराकर SRH ने लगाई जीत की हैट्रिक

वायरल हो रही है सारा तेंदुलकर की तस्वीरें

वायरल हो रही है सारा तेंदुलकर की तस्वीरें

उल्लेखनीय है कि मुंबई की टीम ने इस मैच में बदलाव करते हुए फैबियन एलेन और टिमिल मिल्स को मौका दिया लेकिन अर्जुन तेंदुलकर का नाम नहीं रहा, जिसके बाद अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू देखने पहुंचे फैन्स और उनके परिवार वालों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि मैच के दौरान कैमरामैन सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर पर फोकस करने से नहीं चूका और प्रसारण के दौरान उनकी तस्वीरें दिखाता रहा। जिसके स्क्रीनशॉट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गये हैं।

एक ही फ्रेम में नजर आये सचिन-अर्जुन

एक ही फ्रेम में नजर आये सचिन-अर्जुन

इस दौरान सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर वायरल होती नजर आयी जिसमें डगआउट में बैठे मुंबई इंडियंस के मेंटॉर सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। टीवी पर जब यह तस्वीरें सामने आई तो कॉमेंट्री कर रहे हरभजन सिंह ने कहा कि मैं हमेशा यह सोचता हूं कि ड्रेसिंग रूम में अर्जुन तेंदुलकर और सचिन के बीच बातचीत कैसे होती होगी, अर्जुन उन्हें सर कहकर बुलाते होंगे या डैड।

लखनऊ के लिये राहुल छाये, मुंबई फिर बिखरी

लखनऊ के लिये राहुल छाये, मुंबई फिर बिखरी

गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जाएंटस के साथ खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज एक बार फिर बेअसर नजर आये और निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर सिर्फ 199 रन ही बना सकी। केएल राहुल इस मैच में अपना 100वां आईपीएल मैच खेलने उतरे थे जिसमें उन्होंने 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रनों की पारी खेली और जीत के लिये 200 रनों का लक्ष्य दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+