MI vs KKR: कौन हैं अश्विनी कुमार? डेब्यू करते ही गेंद से बरपाया कहर, 15 गेंद में 4 विकेट लेकर रचा इतिहास
MI vs KKR Who Is Ashwani Kumar: युवा भारतीय तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल करियर की शानदार शुरुआत की है। 23 वर्षीय तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे का विकेट लिया। अश्विनी को सत्यनारायण राजू की जगह मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था और उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान को आउट करके टीम के भरोसे को बरकरार रखा।
पहले ही गेंद पर झटका विकेट (MI vs KKR Who Is Ashwani Kumar)
रहाणे ने अपना शॉट पूरी तरह से गलत खेला और गेंद डीप बैकवर्ड पॉइंट पर तिलक वर्मा के पास चली गई। तिलक ने पहले तो कुछ गड़बड़ की, लेकिन बाद में उन्होंने कैच पूरा कर लिया। इसके बाद अश्विनी कुमार ने रिंकू सिंह को नमन धीर के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को बोल्ड कर केकेआर की बची उम्मीदों को भी खत्म कर दिया।

कौन हैं अश्विनी कुमार?
अश्विनी कुमार का जन्म 29 अगस्त, 2001 को मोहाली के छोटे से गांव झांझेरी में हुआ था।अश्विनी कुमार ने 18 साल की उम्र में पंजाब के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू, 20 की उम्र में लिस्ट-ए डेब्यू और 21 की उम्र में सीनियर टी20 डेब्यू किया था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2025 मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। अश्विनी ने अपने पहले ही मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया।
पहले ही गेंद पर चटकाया विकेट
अश्विनी कुमार ने आईपीएल 2025 के डेब्यू मैच की पहली गेंद पर ही विकेट चटकाने में सफलता हासिल की। अश्विनी कुमार मुंबई इंडियंस के पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए जिसने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर ही विकेट चटका दिया। अश्विनी कुमार ने ऐसा कर इतिहास रच दिया। उनकी दमदार प्रदर्शन देख कप्तान हार्दिक पंड्या भी बेहद खुश नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications