MI vs GT: सूर्या की आग में झुलसी गुजरात टाइटंस, कोहली को पछाड़ ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

MI vs GT: मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। उनकी धांसू फॉर्म के कारण ही मुंबई इंडियंस ने इस सीजन खराब शुरुआत करने के बाद नियमित अच्छा प्रदर्शन किया है और तहलका मचाने का काम किया है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने पाँव जमाए और गेंदबाजों का बखूबी सामना करते हुए रन बनाए। सूर्या इस सीजन ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं। एक बार वह इसे हासिल कर चुके थे, बाद में कोहली ने वापस ले ली।

mi vs gt

सूर्या के अलावा साई सुर्शन और विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव ने आज विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्थान हासिल कर लिया और धमाल मचा दिया। उन्होंने अपने शॉट्स इ फैन्स का मनोरंजन करते हुए कोहली के रनों का आंकड़ा पार कर दिया।

इस मैच से पहले सूर्या के कुल 475 रन थे। कोहली के नाम 505 रन थे। इसके बाद सूर्या ने अपना बल्ला हथौड़े की तरह चलाते हुए इस स्कोर को पार कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। सीजन में टॉप तीन बल्लेबाजों की लिस्ट में भी अब बदलाव हुआ है। सूर्या के बाद कोहली आए हैं और उनके बाद साई सुदर्शन का नाम है।

हालांकि सूर्या आज फिफ्टी नहीं जमा पाए लेकिन टीम के लिए अपना काम करके चले गए, वह 24 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शानदार चौके देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+