Vaibhav Suryavanshi के बाद 17 वर्षीय ये खिलाड़ी मचाएगा IPL में धूम! DHONI की CSK के लिए करेगा डेब्यू?

MI vs CSK, Vaibhav Suryavanshi: रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा आईपीएल 2025 सीजन के 38वें ग्रुप-स्टेज मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ने के लिए तैयार है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी एक-दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को शामिल किया है।

आयुष म्हात्रे को मिल सकता है डेब्यू का मौका (MI vs CSK, Vaibhav Suryavanshi)

आयुष म्हात्रे ने जूनियर स्तर पर कई दमदार प्रदर्शन करके सुर्खियां बटोरने का काम किया है। अंडर-19 एशिया कप में 44 की औसत और 135.38 की आक्रामक स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाने के बाद म्हात्रे ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में 65.43 की औसत और 135.50 की स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके दमदार प्रदर्शन को देखते ही आयुष म्हात्रे को चेन्नई ने अपने साथ जोड़ा है।

MI vs CSK 1

ये खिलाड़ी कर चुके हैं कमाल

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरजपनीत सिंह की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को भी टीम में शामिल किया है। डेवाल्ड ब्रेविस पहले भी मुंबई के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। डेवाल्ड ब्रेविस म्हात्रे से ज़्यादा अनुभवी हैं और दुनिया भर की टी-20 लीग में हिस्सा ले चुके हैं। वहीं शेख रशीद के एलएसजी के खिलाफ 27 रन की तेज पारी खेलकर फॉर्म का परिचय दिया। राहुल त्रिपाठी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं, ऐसे में उनकी जगह डेवाल्ड ब्रेविस या आयुष म्हात्रे में से किसी एक को जगह दी जा सकती है।

17 साल के आयुष म्हात्रे पर होगी फैंस की नजर

सीएसके अगर विजय शंकर को बाहर करता है तो आयुष म्हात्रे के लिए जगह बना सकता है। हालांकि, शंकर ने त्रिपाठी से बेहतर प्रदर्शन किया है, उन्होंने 39.33 की औसत और 129.67 की स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए हैं। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में धूम मचाने का काम किया है, अब 17 साल के आयुष म्हात्रे पर फैंस की नजरें बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+