IPL 2022: 9 मैचों के बाद आखिरकार फॉर्म में आए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बहार
नई दिल्ली, अप्रैल 30। आईपीएल 2022 में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार अपना फॉर्म हासिल कर लिया है। शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली के लिए इस सीजन में अभी तक चला आ रहा रनों का सूखा खत्म हो गया। कोहली ने इस मुकाबले में सीजन की पहली और आईपीएल की 43वीं हाफ सेंचुरी जड़ी।

Recommended Video
9 मैच के बाद कोहली के बल्ले से निकले रन
आपको बता दें कि इस सीजन में 9 मैच के बाद विराट के बल्ले से आखिर रन निकले हैं। कोहली ने आज 53 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का जड़ा। शनिवार को गुजरात के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली फाफ डुप्लेसिस के साथ पारी की शुरुआत करने आए थे और शुरू से ही कोहली एक अलग ही लय में नजर आए। मैच के दूसरे ही ओवर में फाफ डुप्लेसिस बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
इसके बाद कोहली का कार्यक्रम शुरू हुआ और 109 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने सीजन का पहला अर्द्धशतक जड़ दिया। हालांकि कोहली की यह पारी लंबी नहीं चली और मोहम्मद शमी ने उन्हें आउट कर दिया।
विराट के फॉर्म में आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की भी भरमार हो गई है, क्योंकि कोहली आईपीएल के इस सीजन में अभी तक खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। 2 बार लगातार तो वो गोल्डन डक का भी शिकार हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications