कौन है ये खूबसूरत हसीना, IPL में खूब छाई 'मिस्ट्री गर्ल', शाहरुख खान ने बताया KKR की लकी चार्म
IPL 2024 New mystery girls: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीजन अब तक कमाल का रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सात मुकाबले खेले हैं और सात में से 5 में जीत हासिल की है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। केकेआर का प्लेऑफ में क्वालीफाई करना लगभग तय माना जा रहा है।
पंजाब से होगा सामना
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम शुक्रवार यानी कि 26 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले खेलने वाली है। पंजाब किंग्स के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स के खिलाफ मजबूत दिखाई दे रही है।

सुर्खियां बटोर रहीं शनाया
कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहते हैं। शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अक्सर मुकाबला का आनंद लेते हुए दिखाई देती है। स्टेडियम में सुहाना खान अपनी बचपन की दोस्त अनन्या पांडे और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ नजर आती हैं।
कौन हैं शनाया कपूर
आईपीएल 2024 में शनाया नई मिस्ट्री गर्ल बनकर सामने आई हैं। शनाया कपूर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर कैमरामैन शनाया कपूर की तरफ फोकस कर दिखाई देते हैं। जिससे वह चर्चाओं में आ गई हैं। बहुत से क्रिकेट फैंस शनाया कपूर को नहीं जानते होंगे लेकिन बता दें कि शनाया कपूर एक स्टार किड्स हैं। हालांकि उनका बॉलीवुड डेब्यू होना अभी बाकी है।
केकेआर से है खास कनेक्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इस मैच को देखने के लिए भी शनाया कपूर स्टेडियम में मौजूद थीं। मैच खत्म होने के बाद शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में सुहान खान, शनाया कपूर और अनन्य पांडे को कोलकाता नाइट राइडर्स का लकी चार्म बताया था।












Click it and Unblock the Notifications