'गर्दा गर्दा हो जइबू', Hasin Jahan ने भोजपुरी गाने का शेयर किया वीडियो, फैंस ने लिए जमकर मजे

Hasin Jahan share Latest Instagram Video: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अलग रह रही उनकी वाइफ हसीन जहां अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हसीन जहां के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर डांस वीडियो और फैशन शूट के पोस्ट होते रहते हैं, जिस पर उनके फॉलोअर्स भी अपनी प्रतिक्रियां देते हैं। हसीन जहां ने हाल ही में एक भोजपुरी रील पोस्ट की है।

भोजपुरी गाने का वीडियो किया शेयर

हसीन जहां अपने इंस्टाग्राम पर कई ट्रेंडिंग डांस चैलेंज और बॉलीवुड गानों पर रील्स भी पोस्ट नजर आती रही हैं। हाल ही में एक भोजपुरी गाने की रील्स को हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। इस रील्स में लोगों की भारी संख्या किसी उत्सव के दौरान सड़क पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में हसीन जहां ने भोजपुरी गाने को रखा है।

Hasin Jahan 1

फैंस ने लिए जमकर मजे

हसीन जहां के इस पोस्ट पर फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। फैन इस पोस्ट पर भोजपुरी में ही कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि गर्दा गर्दा हो जइबू। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मोहम्मद शमी भाई ने आपको छोड़कर बिल्कुल सही फैसला लिया था। इसी तरह फैंस लगातार हसीन जहां के पोस्ट पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

हसीन जहां ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से साल 2014 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2012 में एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ फिर शादी कर ली। हसीन जहां ने साल 2018 में खुलासा किया था कि उनका विवाह मुश्किलों का सामना कर रहा है। हसीन जहां ने आरोप लगाए थे कि शमी ने उनके साथ धोखाधड़ी की, और उनकी शादी के बाद भी अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसके अलावा, उन्होंने घरेलू हिंसा और शमी की ओर से शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। शमी ने इन सभी आरोपों को नकारा किया था और इसे उनके खिलाफ साजिश बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+