Asia Cup 2023 से चहल के बाहर होने पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने जताई नाराजगी, टीम सेलेक्शन पर उठाए सवाल
India Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड से युजवेंद्र चहल का पत्ता कटने पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चहल को टीम में शामिल न किए जाने को टीम मैनेजमेंट की एक बड़ी भूल बताई है।
हेडन ने कहा कि, 'कुछ बड़ी चूक हुई हैं। विशेष रूप से चहल एक शानदार खिलाड़ी हैं और चयनकर्ताओं के लिए कठिन होगा क्योंकि उनके पास कुलदीप यादव के रूप में एक और खिलाड़ी भी है। वह एक शानदार खिलाड़ी है। इसलिए, उन्होंने इसे एक विकल्प के रूप में चुना है।'

हेडन ने एशिया कप के लिए भारत की टीम में चयनित होने के बाद अवसर को भुनाने के लिए युवा खिलाड़ियों शुभमन गिल और तिलक वर्मा का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, गिल ने अभी तक अपने देश के लिए बहुत अधिक वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। तिलक वर्मा ने अपने देश के लिए वनडे क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे परिणाम देने में सक्षम नहीं हैं।
हेडन ने सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान भारत के मिडिल ऑर्डर का जिक्र करते हुए कहा कि, 'जब आप भारत के मिडिल ऑर्ड को देखते हैं, तो आप श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, उन 3-4 खिलाड़ियों को देखते हैं। उन्होंने कहा कि, 'आप उन नंबरों से किसी को भी देख सकते हैं लेकिन अंततः उनमें से एक भी आपको विश्व कप नहीं जिताता है।'
वर्मा के शामिल किए जाने के बारे में आगे बात करते हुए हेडन ने कहा कि यह अन्य बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए उठाया गया कदम हो सकता है। उन्होंने कहा कि, 'विश्व कप से पहले, आपके पास हमेशा कुछ खिलाड़ी होंगे और हमने तिलक वर्मा की क्लास देखी है। मुझे लगता है कि यह न केवल इस विश्व कप के लिए बल्कि संभावित रूप से अगले विश्व कप (टी20 विश्व कप 2024) के लिए भी एक अच्छी रणनीति है।
उन्होंने कहा कि, 'टीम इंडिया के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उसे ऑस्ट्रेलिया के समान एक बहुत ही मजबूत 1-2-3 कॉम्बिनेशन मिला है। हेडन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे फॉर्म को लेकर चिंताओं को भी खारिज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications