कोहली या बाबर आज़म, कौन है बड़ा खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज की प्रतिक्रिया
Babar Azam and Virat kohli: विराट कोहली और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म के बीच अक्सर तुलना होती रहती है। दोनों में से बड़ा खिलाड़ी कौन है, इस पर बी बातचीत होती है। हालांकि दोनों ने कभी इन मामलों को हवा नहीं दी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन की तरफ से एक अहम बयान आया है।
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए हेडन ने बाबर आज़म को एक चैम्पियन खिलाड़ी बताया। हेडन ने कहा कि वह बार-बार खराब चीजों से निकलकर आ जाते हैं। आंकड़ों के आधार पर जब आप तुलना करके देखें, तो बाबर आज़म इस समय विराट कोहली से आगे नजर आते हैं।

हेडन ने कहा कि बाबर के अनाकड़े दिखाते हैं कि वह किस तरह पाकिस्तानी टीम में अपनी अहमियत रखते हैं। बाबर आज़म कप्तान हैं इस वजह से चर्चा में नहीं है। वह बल्लेबाजी यूनिट में प्रतिभाशाली खिलाड़ी होने की वजह से भी केंद्र में रहते हैं।
हालांकि बाबर आज़म और कोहली के बीच तुलना होती रही है लेकिन दोनों के करियर में काफी फर्क है। बाबर आज़म ने कोहली की तुलना में काफी कम क्रिकेट खेला है। ऐसे में दोनों के बीच तुलना करना थोड़ी जल्दीबाजी कही जा सकती है। इसमें कोई शक नहीं कि बाबर आज़म धाकड़ खिलाड़ी हैं।
कोहली ने अब तक 283 वनडे मुकाबले खेले हैं और 13000 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 47 शतकीय पारियां खेली हैं। कोहली का बेस्ट स्कोर 183 रन है। वनडे में सबसे तेज 13000 रन बनाने के मामले में कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ा था।
दूसरी तरफ बाबर आज़म हैं जिनका डेब्यू 2015 में हुआ था। उन्होंने हाल ही में वनडे क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किये हैं। वनडे में बाबर आज़म के नाम 19 शतकीय पारियां हैं। अभी उनके पास काफी क्रिकेट बचा है। लिहाजा उनके आंकड़े भी और ज्यादा ऊपर तक जाने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications