Masaba Gupta Wedding: बेटी की शादी में खुश दिखे विवियन रिचर्ड्स, नीना गुप्ता को बनाया था बिन ब्याही मां
अभिनेत्री नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के इश्क की खबरों ने 80-90 के दशक में काफी सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन नीना और विवियन ने रिलेशनशिप में होने के बावजूद कभी शादी नहीं की।

Masaba Gupta Wedding (विवियन रिचर्ड्स -नीना गुप्ता रिलेशनशिप): जानी-मानी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने आज अपने चाहने वालों को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया, जिसे देखकर एक मिनट के लिए लोग एकदम हैरान ही रह गए, दरअसल आज मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी ने अपने और एक्टर सत्यदीप मिश्रा की शादी की तस्वीरों को शेयर करके लोगों को अपने मैरिज की खबर दी, लोग हैरान इसलिए रह गए क्योंकि मसाबा की पहली शादी साल 2015 में फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंतेना वर्मा से हुई थी लेकिन शादी के मात्र चार साल बाद यानी कि साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था।

मसाबा ने रचाई गुपचुप तरीके से शादी
इसके बाद मसाबा सिंगल थीं और उन्होंने खुद को प्रोफेशनली काफी बिजी कर लिया था। उनके और सत्यदीप मिश्रा की अफेयर की भनक तक किसी को नहीं लगी इसलिए दोनों के ब्याह की तस्वीरें देखकर लोग चौंक गए।
बेटी की शादी में खुश दिखे विवियन रिचर्ड्स
मसाबा ने अपनी शादी की तस्वीर को खुद सोशल प्लेटफार्म पर शेयर किया है, जिसमें वो बहुत ज्यादा सुंदर दिखाई पड़ रही हैं लेकिन एक और खास बात उस तस्वीर में है और वो ये कि इस तस्वीर में मसाबा अपने पिता और वेस्टइंडीज के प्रसिद्ध क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ नजर आ रही हैं।

पति विवेक मेहरा के साथ दिखीं नीना गुप्ता
जिसकी वजह से उनकी शादी की तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है। इस तस्वीर में उनकी मां नीना गुप्ता भी अपने पति और दिल्ली के मशहूर चार्टर अकाउंट विवेक मेहरा के साथ दिख रही हैं। सभी शादी की तस्वीरों में काफी खुश और सुंदर नजर आ रहे हैं।
नीना और रिचर्ड्स की बेटी हैं मसाबा
आपको बता दें कि मसाबा गुप्ता अभिनेत्री नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं, नीना और क्रिकेटर के इश्क की खबरों ने 80-90 के दशक में काफी सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन नीना और विवियन ने रिलेशनशिप में होने के बावजूद शादी नहीं की यहां तक कि जब नीना गुप्ता गर्भवती हुईं तब भी उन्होंने विवयन पर शादी के लिए दवाब नहीं बनाया क्योंकि विवियन पहले से ही शादीशुदा थे।
Ramiz Raja: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले रमीज राजा की बीवी है हिंदुस्तानी

नीना गुप्ता बनीं बिन ब्याही मां
नीना ने समाज की परवाह ना करते हुए सिंगल मदर बनने का फैसला किया और साल 1989 में मसाबा को जन्म देकर बिना शादी की मां बन गईं, इसके लिए नीना को काफी जिल्लत भी झेलनी पड़ी लेकिन वो टूटी नहीं, उन्होंने मसाबा की परवरिश अकेले की और उसे अच्छी फैशन डिजाइनर बनाया।
साल 2008 में की नीना ने की शादी
और अपनी ही बेटी के ही कहने पर उन्होंने साल 2008 में दिल्ली के जाने-माने चार्टर अकाउंटेट विवेक मेहरा से शादी कर ली और आज वो उनके साथ काफी खुश हैं। विवेक और मसाबा के बीच एक हेल्दी रिलेशनशिप हैं तो वहीं नीना गुप्ता से शादी ना करने वाले विवियन रिचर्ड्स अपनी बेटी का पूरा ख्याल रखते आए हैं, नीना ने कभी भी मसाबा को अपने पिता से मिलने से नहीं रोका और ना ही किसी तरह का सच छुपाया।

मसाबा और सत्यदीप दोनों की ये दूसरी शादी
आपको बता दें कि मसाबा और सत्यदीप दोनों की ये दूसरी शादी है। मसाबा से पहले एक्टर सत्यदीप ने साल 2009 में एक्ट्रेस अदिती राव हैदिरी से शादी की थी लेकिन साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। मसाबा और सत्यदीप ने वेब सीरीज 'मसाबा-मसाबा' के पहले सीजन में साथ में काम किया था। उस वेबसीरीज में भी वो मसाबा के पति के रोल में थे , दोनों के काम को काफी पसंद किया गया था लेकिन तब किसी को नहीं पता था कि ऑनस्क्रीन कपल का रोल प्ले करने वाले मसाबा और सत्यदीप एक दिन रीयल लाइफ में पति-पत्नी बन जाएंगे।
मसाबा की पोस्ट हुई वायरल
अपनी शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए मसाबा ने रोमांटिक पोस्ट लिखी है कि ' "Married my ocean of calm,this morning. Here's to many many lifetimes of love, peace, stability & most importantly laughter. And thanks for letting me pick the caption - this is gonna be great!" फिलहाल मसाबा और सत्यजीत की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।
Recommended Video

-
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications