आईपीएल नीलामी में करोड़ो में बिका ये गेंदबाज, पत्नी ने पूछा- पाउंड में कितनी है ये रकम

नई दिल्ली, 20 फरवरी: आईपीएल नीलामी एक ऐसी चीज है जिस पर दुनिया के सभी क्रिकेटर आंखें गड़ाए रहते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग किसी भी खिलाड़ी को रातों-रात धनवान बनाने का दम रखती है। आईपीएल नीलामी में फ्रेंचाइजी अपनी टीमों का गठन करने के लिए बड़े-बड़े खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाती हैं और कई बार यह रकम इतनी ज्यादा पहुंच जाती है कि बिकने वाले खिलाड़ी को भी यकीन नहीं हो पाता। इसी वजह से आईपीएल का तिलिस्म कभी टूटता नहीं है और दुनिया की बाकी T20 लीग में अच्छे क्रिकेट के बावजूद आईपीएल का रुतबा अपनी जगह से टस से मस भी नहीं हुआ है।

IPL नीलामी में बल्ले-बल्ले

IPL नीलामी में बल्ले-बल्ले

आईपीएल ने अपनी कई नीलामी में एक और बड़ी नीलामी हाल ही में पूरी की जो बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को संपन्न हुई थी। यह एक मेगा नीलामी थी जिसमें कई बड़े-बड़े दिग्गज मैदान में थे और उन पर करोड़ों रुपए लगाए गए। ऐसे ही एक खिलाड़ी थे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड। तूफानी रफ्तार से गेंद फेकने वाले इस गेंदबाज का बेस प्राइस ₹2 करोड़ रुपए था और उनको लेने के लिए लखनऊ सुपर्जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच बिडिंग वॉर देखा गया।

 32 साल के इस तेज गेंदबाज को 7.50 करोड रुपए में खरीद लिया

32 साल के इस तेज गेंदबाज को 7.50 करोड रुपए में खरीद लिया

दिल्ली की फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी के लिए जोर लगा ही रही थी कि मुंबई इंडियंस भी बीच में कूद पड़ी। हालांकि यह लखनऊ सुपर्जायंट्स थी जो विजेता के तौर पर उभरी और उसने 32 साल के इस तेज गेंदबाज को 7.50 करोड रुपए में खरीद लिया। मार्क वुड ने इसको अपने जीवन का एक अजीब अनुभव बताया है और कहा है कि नीलामी को आगे बढ़ते हुए देखना एक अद्भुत एहसास था। वुड ने यह भी बताया कि जब उनका परिवार यह नीलामी टेलीविजन पर देख रहा था तो उनका रिएक्शन कैसा था।

 'यह पैसा पाउंड में कितना होगा?'

'यह पैसा पाउंड में कितना होगा?'

मार्क वुड ने 'द गार्जियन' से बात करते हुए बताया जैसे ही मुझे मिलने वाली अंतिम राशि पक्की हुई तो सारा (वुड की पत्नी) ने पूछा- 'यह पैसा पाउंड में कितना होगा?' हम बहुत खुश थे। यह एक अजीब अनुभव था। ऐसे लग रहा था मानों कंप्यूटर पर कोई गेम चल रहा हो जो असली नहीं है जैसे कि फुटबॉल में मैनेजरों के ट्रांसफर हो रहे हों। लेकिन जब आप साइन हो जाते हो तो यह बहुत वास्तविक भी लगता है।

बातचीत के दौरान मार्क वुड ने यह भी खुलासा किया किस तरह नीलामी की वजह से उनको अपने परिवार के साथ वीकेंड प्लान बदलना पड़ा।

मार्क वुड का वीकेंड प्लान भी लेट हो गया-

मार्क वुड का वीकेंड प्लान भी लेट हो गया-

यह नीलामी कुछ समय के लिए तब रोक दी गई जब नीलामी कर रहे ह्यूज एडमीड्स बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी जगह बाद में चारू शर्मा नीलामी करते हुए दिखाई दिए। वुड ने इस बारे में बताया कि, हम वीकेंड पर एक शादी की सालगिरह के लिए बाहर जाने वाले थे लेकिन नीलामीकर्ता स्टेज पर गिर गए और सब कुछ रुक गया और फिर हमारी यात्रा में भी देरी हो गई।

वुड बताते हैं कि उनके बेटे को कार में होना चाहिए था लेकिन उस समय वह उनके साथ सोफे पर बैठा हुआ था। उनकी पत्नी बार-बार कह रही थी कि आप यहां पर आओ और चीजों को देखो।

जैसे ही मेरी बोली शुरू हुई...

जैसे ही मेरी बोली शुरू हुई...

वुड कहते हैं- जैसे ही मेरी बोली शुरू हुई तो यह तेजी से आगे बढ़ती गई और नंबर भी बढ़ते गए।

लखनऊ आधारित फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में अपनी धमाकेदार शुरुआत की है क्योंकि उन्होंने नीलामी में कुछ बहुत बढ़िया खिलाड़ियों को खरीदा है। केएल राहुल उनके कप्तान है जो आईपीएल के इस सीजन के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी में हैं। उनको प्री ऑक्शन ड्राफ्ट के तहत 17 करोड रुपए में खरीदा गया था। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों को भी नीलामी से पहले ही खरीद लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+