WPL के आगाज के साथ ही लाइमलाइट में आईं मंदिरा बेदी, सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी को होस्ट किया। उन्हें टीवी स्क्रीन पर देखते ही फैंस ने उनपर खूब प्यार लुटाना शुरू कर दिया है।

महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी की रात न सिर्फ क्रिकेट के लिहाज से ऐतिहासिक थी, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिहाज से भी यह रात यादगार और ऐतिहासिक थी। ओपनिंग सेरेमनी में कियारा आडवाणी और कृति सेनन जैसी खूबसूरत अभिनेत्रियों ने ग्लैमर का तड़का लगाया तो वहीं मंदिरा बेदी ने ओपनिंग सेरेमनी को होस्ट करके इस शाम को और भी यादगार बना दिया। आपको बता दें कि मंदिरा बेदी लंबे समय बाद प्रेजेंटेटर के रूप में स्क्रीन पर लौटी हैं। मंदिरा बेदी कार्यक्रम की होस्ट बनकर एकदम से लाइमलाइट में आ गई हैं। कल रात से ही मंदिरा सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही हैं।
मंदिरा पर फैंस ने लुटाया प्यार
डीवाई पाटिल स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान मंदिरा को देखकर उनके फैंस खुशी से पागल हो गए। मंदिरा के फैंस उनकी फोटोज को कैप्शन के साथ शेयर कर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। मंदिरा की फोटोज को शेयर करते हुए फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। ओपनिंग सेरेमनी में मंदिरा बेदी ने येलो कलर के आउटफिट में शो को होस्ट किया। मंदिरा बेदी की फोटो को शेयर करते हुए एक यूजर ने कहा है- मंदिरा बेदी न सिर्फ एक महिला प्रेजेंटेटर हैं बल्कि वो एक ट्रेंडसेटर हैं। हम उन्हें देखकर बहुत ही अमेजिंग फील कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications