MS Dhoni Retirement: क्या एमएस धोनी ने IPL से रिटायरमेंट का कर दिया ऐलान? ट्रेंड ने बढ़ाई फैंस की चिंता

क्या चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बतौर खिलाड़ी इस साल अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं? दरअसल, ये किसी एक का सवाल नहीं बल्कि 'कैप्टन कूल' के फैंस के मन में उठने वाला सवाल है।

MS Dhoni

Mahendra Singh Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स के पास आईपीएल के 61वें मैच के जरिए प्लेऑफ में जगह पक्की करने का खास मौका था, लेकिन केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद ये इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है। केकेआर के खिलाफ हार के बावजूद एमएस धोनी काफी मस्ती के मूड में नजर आए।

इस दौरान स्टेडियम में एमएस धोनी को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिला, जिसके बाद माही ने फैंस का शुक्रिया अदा किया, ऐसे में फैंस इस बात को लेकर असमंजस में है कि क्या धोनी मौजूदा सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले लेंगे?

वैसे तो धोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, लेकिन जब से ये खबर चली है कि धोनी का बतौर खिलाड़ी ये आखिरी सीजन हो सकता है, तब से उन्हें कुछ ज्यादा ही प्यार मिल रहा है, तो वहीं 'कैप्टन कूल' भी इस प्यार के लिए लगातार प्रशंसकों का धन्यवाद करते नजर आते हैं।

सीजन के आखिरी घरेलू मैच में प्रशंसकों के समर्थन के लिए धन्यवाद देने के लिए धोनी ने स्टेडियम का चक्कर लगाया। सीएसके के कप्तान को अपने प्रशंसकों के लिए क्राउड में गेंदें और अन्य उपहार फेंकते देखा गया था।

धोनी समेत पूरी टीम ने ग्राउंड के चक्कर लगाते हुए फैंस को टेनिस बॉल्स और टी-शर्ट्स बांटी। इस दौरान धोनी हाथ में रैकेट लिए चल रहे थे। इस दौरान क्राउड से कुछ लोगों के साथ ग्राउंड पर मौजूद स्टार की ब्रॉडकास्टिंग टीम भी धोनी के पीछे भागी। वहीं पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी अपनी शर्ट पर 'माही' का ऑटोग्राफ लिया। इसके साथ ही बल्लेबाजी के दिग्गज ने धोनी को अपना आशीर्वाद दिया और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

इसके साथ ही एमएस धोनी ने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाकर चेन्नई के क्राउड का शुक्रिया अदा किया। यह एक बड़ा संकेत है कि धोनी मौजूदा सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले लेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर ट्वीट की बाढ़ आ गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर 'थैंक यू धोनी' ट्रेंड करने लगा।

चल रहे सीजन के बाद एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे। धोनी ने बार-बार कहा कि वह खेल से संन्यास लेने से पहले एक बार चेन्नई में खेलना चाहते हैं, लेकिन कोविड-19 के कारण पिछले कुछ सीजन में उन्हें घरेलू मैदान पर खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में धोनी की इच्छा पूरी हुई और यह लगभग तय हो गया कि धोनी आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं होंगे।

Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni और CSK ने किया फैंस को खुश, पूरे स्टेडियम में घुमकर बांटे गिफ्ट | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले सुरेश रैना ने कहा कि, धोनी ने मुझसे कहा कि, 'मैं ट्रॉफी जीतकर एक साल और खेलूंगा।' आईपीएल के 16वें सीजन में एमएस धोनी बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम एक बार प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के करीब है। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 4 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+