MS Dhoni: जब धोनी-धोनी से गूंज उठा स्टेडियम, कैप्टन कूल को मुश्किल हुआ बात करना, फिर माही ने उठाया ये कदम

IPL: केकेआर के खिलाफ मैच हारने के बाद जब एमएस धोनी प्रजेंटेटर से बात करने पहुंचे तो वहां सिर्फ क्राउड की आवाज आ रही थी। ये नजारा देख धोनी के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। फैंस के शोर के बीच धोनी ने प्रेजेंटेटर से बातचीत की।

MS Dhoni

CSK vs KKR, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स का वैसे तो हर मुकाबला रोमांचक होता है, लेकिन ये उत्साह तब और चरम पर पहुंच जाता है, जब सामने येलो आर्मी के कैप्टन यानी एमएस धोनी क्रीज पर होते हैं। इस बीच 'कैप्टन कूल' ने कुछ ऐसा किया, जोकि काफी पसंद किया जा रहा है।

हर कोई 'माही' को खेलते हुए देखना चाहता है। क्राउड को जब तक धोनी नजर आते हैं, उनका शोर अपने 'कैप्टन कूल' के लिए थमता नहीं है। इस बीच एक खास नजारा तब देखने को मिला, जब मैच के बाद धोनी प्रेजेंटेटर से बात करने पहुंचे। इस दौरान चेपॉक स्टेडियम में फैंस एक साथ धोनी-धोनी के नारे लगाते नजर आए। इस बीच धोनी ने कुछ ऐसा किया जोकि फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के पास रविवार को आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह पक्की करने का खास मौका था, लेकिन केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद ये इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है। इस सीजन के अपने अंतिम घरेलू मैच में शिवम दूबे को छोड़कर सभी बल्लेबाज बुरी तरह से विफल रहे। टीम का स्कोर छह विकेट पर केवल 144 रन तक ही पहुंच सका, जिसे केकेआर ने रिंकू सिंह और कप्तान नितीश राणा की शानदार साझेदारी के दम पर नौ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

केकेआर के खिलाफ हार के बावजूद एमएस धोनी काफी मस्ती के मूड में नजर आए। नियम के अनुसार हारने वाली टीम के कप्तान मैच के ठीक बाद प्रेजेंटेटर से बात करते हैं। मैच हारने के बाद जब चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी प्रेजेंटेटर से बात करने पहुंचे तो चेपॉक में मौजूद फैंस एक साथ धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे।

ये भी पढ़ें- MS Dhoni: 'हमारी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं...,' हरभजन सिंह किस बात पर हुए भावुक? एमएस धोनी से की खास अपील

Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni और CSK ने किया फैंस को खुश, पूरे स्टेडियम में घुमकर बांटे गिफ्ट | वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान प्रजेंटेटर की जगह सिर्फ क्राउड की आवाज आ रही थी। ये नजारा देख धोनी के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। फैंस के शोर के बीच धोनी ने प्रेजेंटेटर से बातचीत बढ़ाने के लिए माइक का साउंड तेज कर दिया, ताकि वो उनकी बात सुन सकें, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के बीच ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+