MS Dhoni: 'हमारी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं...,' हरभजन सिंह किस बात पर हुए भावुक? एमएस धोनी से की खास अपील
IPL 2023: हरभजन सिंह ने एमएस धोनी से आईपीएल 2023 के बाद भी मैच खेलते रहने का आग्रह किया है। सिंह ने धोनी के संन्यास लेने की अफवाहों के बीच क्रिकेट खेलते रहने की बात कही है।

CSK vs KKR, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अब हर मुकाबला रोमांचक होता जा रहा है। ये उत्साह तब और चरम पर पहुंच जाता है, जब सामने येलो आर्मी के कैप्टन यानी एमएस धोनी क्रीज पर हों। हर कोई 'माही' को खेलते हुए देखना चाहता है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एमएस धोनी से खेलना जारी रखने का आग्रह किया है।
दरअसल, एमएस धोनी के प्रशंसकों के बीच 'माही' को लेकर तब और ज्यादा क्रेज बढ़ने लगा, जब वे अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहने की कगार पर हैं। हालांकि, उन्होंने कभी इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है, लेकिन उनके संन्यास की अफवाहें समय-समय पर आती रहती हैं।
एमएस धोनी से जब संन्यास के बारे में पूछा गया, तो धोनी ने कमेंटेटर डैनी मॉरिसन से कहा कि उन्होंने कभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि आईपीएल 2023 उनका आखिरी सीजन होगा या नहीं। धोनी ने 3 मई को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में मॉरिसन के सवाल का मुस्कराते हुए जवाब देते हुए कहा कि, 'आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी है।'
इस बीच अब स्टार स्पोर्ट्स पर सीएसके बनाम केकेआर की भिड़ंत से पहले हरभजन ने कहा कि धोनी ने समय को रोक दिया है और अभी भी कुछ बड़े शॉट्स और तेज सिंगल मारकर खुद के ओल्ड वर्जन का प्रदर्शन करते नजर आते हैं। पूर्व स्पिनर ने सीएसके कप्तान से खेलना जारी रखने का आग्रह किया।
हरभजन ने कहा कि, 'एमएस धोनी ने समय रोक दिया है। वह अभी भी वही पुराने धोनी दिखते हैं। वह बड़े शॉट्स को हिट कर रहे हैं, और सिंगल्स को ले रहे हैं। हालांकि वह अपनी पूरी गति से नहीं दौड़ रहे हैं, वह आसानी से उन छक्कों को मार रहे हैं और बल्ले के साथ खतरनाक साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 'एमएस धोनी हमारी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं, आपको खेलना जारी रखना चाहिए।'
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी धोनी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, 'जब कोई खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम छोर पर पहुंचता है तो बहुत सारे शोर होते हैं। उन्होंने इस शोर को शानदार ढंग संभाला है, और इस सीजन में धीरे-धीरे अपनी टीम का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सीएसके को टॉप-2 में पहुंचाने के लिए काफी मदद की है। आईपीएल का 61वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications