LSG vs RCB: जितेश शर्मा ने रचा नया इतिहास, तोड़ डाला धोनी का यह तूफानी कीर्तिमान

LSG vs RCB: आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला विकेटकीपरों के नाम रहा। लखनऊ से ऋषभ पंत और आरसीबी से जितेश शर्मा का बल्ला चला। ख़ास बात तो यह भी है कि जितेश शर्मा इस मुकाबले में आरसीबी के लिए कप्तानी भी कर रहे थे।

जितेश के रौद्र रूप के बारे में शायद लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोचा भी नहीं होगा। धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए उन्होंने 33 गेंदों में ही 85 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दर्ज करा दी थी। आरसीबी ने उनकी इस पारी की बदौलत टॉप दो में लीग चरण समाप्त किया।

lsg vs rcb

धमाकेदार पारी के बल पर जितेश शर्मा ने धांसू कीर्तिमान भी बना दिया। उन्होंने सफल रन चेज में नंबर छह या उससे नीचे खेलते हुए किसी भी बल्लेबाज द्वारा अब तक का सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया। इस मामले में धोनी को भी उन्होंने मात दे डाली।

जितेश ने धोनी को पछाड़ा

महेंद्र सिंह धोनी ने बेंगलुरु में साल 2018 में आरसीबी के खिलाफ बैटिंग करते हुए 34 गेंदों का सामना कर नाबाद 70 रनों की पारी खेली। आंद्रे रसेल के नाम भी नाबाद 70 रनों की पारी है लेकिन जितेश ने सभी को पछाड़ने का काम किया है।

आरसीबी ने नाम तगड़ा कीर्तिमान

इस बीच आरसीबी ने भी आईपीएल में एक यूनिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आरसीबी ने इस सीजन घर से बाहर अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की है। केकेआर और मुंबई ने अपने आठ में से सात मैच घरेलू मैदान से बाहर जीते थे। आरसीबी इस सीजन घर से बाहर एक बार भी नहीं हारी।

कब है पहला क्वालीफायर

आरसीबी ने इस सीजन अपना लीग चरण में अभियान दूसरे स्थान के साथ किया है। इससे फाइनल में जाने के दो मौके मिलेंगे। 29 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी का मुकाबला खेला जाएगा। यह पहला क्वालीफायर है, जीतने वाली टीम फाइनल में चली जाएगी। हारने वाली टीम के पास फिर से एक और मैच रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+