LSG vs CSK Dream11: किसे बनाएं आज के मैच में ड्रीम 11 का कप्तान? ये 3 खिलाड़ी बरसाएंगे पॉइंट्स
LSG vs CSK Dream11: पिछले मैच से थाला ने आईपीएल में कप्तानी की बागडोर अपने हाथों में ली थी। ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर बाहर चले गए हैं। उनकी जगह माही को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम को इस सीजन की सबसे करारी हार का सामना करना पड़ा है।
आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से है और यह मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दर्शकों को उम्मीद है कि इस मुकाबले में माही मैजिक चलेगा और लगातार हार का सामना कर रही चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर वापस लौटेगी।

हालांकि यह काम उतना आसान भी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास घरेलू फैन्स का एडवांटेज रहेगा लेकिन धोनी के होने से आधा स्टेडियम चेन्नई की तरफ भी झुका रहेगा। इन सबके बीच ड्रीम इलेवन में कप्तान बनाने लायक प्लेयर्स की चर्चा भी जरूरी है। तीन प्लेयर्स ऐसे हैं, जो आज के मैच में ड्रीम इलेवन कप्तान बनाये जाने पर पॉइंट्स की बारिश कर सकते हैं।
LSG vs CSK Dream11 में कप्तान के दावेदार
पहला नाम: ड्रीम इलेवन का कप्तान बनाने के लिए पहली पसंद वही प्लेयर है, जो अभी ऑरेंज कैप लेकर घूम रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स से आने वाले निकोलस पूरन का बल्ला इस सीजन जमकर बोल रहा है और वह 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं। पूरन को ड्रीम इलेवन में कप्तान बनाना चाहिए। इस सीजन वह चार फिफ्टी जमा चुके हैं।
दूसरा नाम: आज के मुकाबले में लखनऊ के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श भी धमाका कर सकते हैं। वह पिछले मैचों में धमाल मचा चुके हैं। मिचेल मार्श को भी कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि वह गेंदबाजी नहीं करते हैं लेकिन ऊपरी क्रम में खेलते हैं, तो तूफानी खेल से ड्रीम इलेवन में पॉइंट्स की बारिश करने की क्षमता रखते हैं।
तीसरा नाम: तीसरा खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स से हो सकता है, इसमें नूर अहमद प्रमुख हैं। उनका गेम इस सीजन बेहतरीन रहा है और वह बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द भी साबित हुए हैं। नूर अहमद लखनऊ की स्पिन पिच पर बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। ऐसे में उनको ड्रीम इलेवन का कप्तान बनाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications