टी-20 विश्वकप में फर्ग्यूसन ने रचा इतिहास, इससे पहले कोई नहीं कर सका यह कारनामा
न्यूजीलैंड की टीम टी-20 विश्वकप से बाहर हो गई है। लेकिन न्यू पैपुआ गिनी के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में टीम के स्टार गेंदबाज लौकी फर्ग्यूसन ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईसीसी टी-20 विश्वकप के इतिहास में अबतक का सबसे किफायती स्पेल डाला है।
टी-20 विश्वकप में इससे पहले ऐसा कीर्तिमान किसी भी खिलाड़ी ने नहीं बनाया। फर्ग्यूसन ने मैच के दौरान 4 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। अहम बात यह है कि इस दौरान उन्होंने एक भी रन नहीं दिए और चार के चारो ओवर मेडल डाले।

इससे पहले न्यूजीलैंड के ही गेंदबाज टिम साउदी ने 14 जून को रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिय। साउदी ने युगांडा के खिलाफ मैच में चार ओवर में चार रन देकर 3 ओवर अपने नाम किया था।
इससे पहले कनाडा के साद बिन जफर ने चार ओवर में बिना रन दिए दो विकेट अपने नाम किया था। उन्होंने यह कारनामा 2021 में पनामा के खिलाफ किया था।
इस विश्वकप में न्यूजीलैंड के आखिरी मैच में किवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पीएनजी की टीम 19.4 ओवर में 78 रन बनाकर ऑलाउट हो गई।
मैच में टिम साउदी ने ने दो विकेट, ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट, इश सोढ़ी ने 2 विकेट लिए जबकि सैंटनर ने एक विकेट अपने नाम किया। न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्टेज में वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान से हारकर विश्वकप से बाहर हो गई।
बता दें कि इस मैच के साथ ही दिग्गज न्यूजीलैंड क्रिकेटर ट्रेंट बोल्ट आखिरी बार टी-20 विश्वकप में नजर आए। उन्होंने इस मैच से पहले ही सन्यास का ऐलान कर दिया था। बोल्ट ने 78 टेस्ट मैच में 317 विकेट अपने नाम किए हैं।
वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले चौथे न्यूजीलैंड के गेंदबाज है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने टिम साउदी के साथ ड्रेसिंग रूम 12 साल से ज्यादा साझा किया। यह ऐसी साझेदारी थी, जिसका मैंने काफी लुत्फ उठाया। हम मैदान के बाहर भी अच्छे दोस्त रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications