IPL 2024: इन गेंदबाजों के सामने आते ही थर-थर कांपते हैं रोहित शर्मा, जानिए किसने किया सबसे ज्यादा बार आउट
IPL 2024: रोहित शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट में आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आईपीएल में इस सीजन रोहित शर्मा के बल्ले से एक शतक आया है लेकिन बाकी मौकों पर वह रन बनाने में नाकाम रहे हैं। रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं आने से टीम को भी नुकसान उठाना पड़ा है।
केकेआर के खिलाफ शुक्रवार को समाप्त हुए मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा वहां भी फ्लॉप रहे। मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे, उन्होंने रन बनाए लेकिन टीम को इससे फायदा नहीं हो पाया।

रोहित शर्मा को आईपीएल में कुछ गेंदबाजों ने बार-बार अपना शिकार बनाया है। इन गेंदबाजों के सामने आने पर वह शायद सहम जाते हैं। रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार शिकार सुनील नारायण ने बनाया है। सुनील नारायण के सामने रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चलता है।
केकेआर से खेलने वाले सुनील नारायण ने 8 बार आईपीएल में रोहित शर्मा को आउट किया है। उनके बाद लेग स्पिनर अमित मिश्रा का नाम आता है। अमित मिश्रा ने रोहित को 7 बार आउट करने में सफलता पाई है। उनके बाद इस लिस्ट में नाम विनय कुमार का आता है।
विनय कुमार अब आईपीएल में नहीं खेलते हैं लेकिन रोहित शर्मा का उन्होंने 6 बार शिकार किया है। नई गेंद से उमेश यादव ने भी रोहित शर्मा को ख़ासा परेशान किया है। उमेश के सामने हिटमैन 5 बार आउट हुए हैं। उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले संदीप शर्मा ने भी उनको 5 बार आउट किया है। ड्वेन ब्रावो ने भी मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान को 5 बार पवेलियन के राह दिखाई है।
इस सीजन रोहित शर्मा ने कुल 11 मैचों में 326 रन बनाए हैं। इस सीजन उनकी बड़ी पारियों की बात करें, तो एक शतक आया है। इसके अलावा उनका बल्ला खामोश ही रहा है। उनका स्ट्राइक रेट 154 से ऊपर का रहा है।












Click it and Unblock the Notifications