लियोनेल मेसी की कार को भीड़ ने घेरा, अपनी भतीजी की बर्थडे पार्टी में जाने को निकले थे घर से

लियोनेल मेसी अपने परिवार के साथ अपनी भतीजे के 15वें जन्मदिन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्हें भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान समर्थक मेसी की एक झलक पाना चाहते थे।

Lionel Messi

फीफा विश्व कप 2022 का चैंपियन बनने के बाद से अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी की फैन फॉलोइंग में और इजाफा हुआ है। वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद मेसी अपने होम टाउन रोसारियो में परिवार के साथ हैं। इन दिनों मेसी अपने होमटाउन में जहां भी निकलते हैं, फैंस उन्हें सड़क पर कहीं न कहीं घेर ही ले रहे हैं। ऐसा एक नजारा बीते दिनों देखने को मिला, जब मेसी अपने परिवार के साथ अपनी भतीजे के 15वें जन्मदिन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्हें भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान समर्थक मेसी की एक झलक पाना चाहते थे।

समर्थकों की भीड़ से घिरे मेसी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मेसी अपनी पत्नी के साथ कार में सवार हैं और समर्थकों की भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि समर्थकों की भीड़ की वजह से मेसी का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया है। व्हाइट शर्ट और ब्लू ट्राउजर में मेसी एकदम डैशिंग लग रहे हैं। समर्थकों की भीड़ को देखने के बाद मेसी काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। कार में बैठे-बैठे ही उन्होंने फैंस की ओर इशारा भी किया। सोशल मीडिया पर स्टार खिलाड़ी का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

विश्व चैंपियन बनने के बाद भी अर्जेंटीना में ही घिर गई थी टीम

आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में फ्रांस को मात देने के बाद स्वदेश लौटी अर्जेंटीना की टीम का स्वागत भी भव्य रूप में किया गया था। जब टीम अपने देश लौटी थी तो उस वक्त भी टीम की बस को समर्थकों ने घेर लिया था। इसके बाद खिलाड़ियों को उस खुली बस से निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा था। ऐसा ही नजारा मेसी के सामने फिर से आ गया, जिसने मेसी की मुश्किलें जरूर बढ़ा दी।

बता दें कि फीफा विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट राउंड में 4-2 से हराया था। फाइनल में मेसी ने 2 शानदार गोल किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+