भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर, 1500 फर्स्ट क्लास विकेट लेने वाले दिग्गज का निधन

Bishan Singh Bedi Passes away: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के धाकड़ प्रदर्शन का जश्न फैन्स मना रहे हैं लेकिन इस बीच टीम के लिए एक बुरी खबर भी सामने आ रही है। भारतीय टीम के एक पूर्व दिग्गज स्पिनर का निधन हो गया है। बाएँ हाथ के शानदार स्पिनर रहे बिसन सिंह बेदी अब दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

बिशन सिंह बेदी का निधन भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है। बिष्ण सिंह बेदी 70 के दशक के धाकड़ स्पिनर हुआ करते थे। वह 77 साल के थे। भारतीय टीम के लिए बिशन सिंह बेदी ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था।

bishan singh bedi

टेस्ट क्रिकेट में बड़ी भारतीय टीम के कप्तान भी रहे थे। साल 1946 में अमृतसर में जन्मे बेदी ने 22 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। घरेलू क्रिकेट में बिशन सिंह बेदी दिल्ली की टीम के लिए खेलते थे। बेदी ने 67 टेस्ट मैच खेलकर 266 विकेट अपने नाम किये। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 1560 विकेट थे।

बेदी ने भारतीय टीम के लिए एकदिवसीय क्रिकेट भी खेला था लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो पाए। 10 मैचों में 7 विकेट ही हासिल कर पाए थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह बादशाह माने जाते थे। लिस्ट ए करियर में बिशन सिंह बेदी के नाम 72 मुकाबलों में 71 विकेट है। वह काफी समय से बीमार थे और आज अंतिम सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+