दिग्गज क्रिकेटर वीनू मांकड़ के बेटे राहुल का हुआ निधन, मुंबई के लिये खेल चुके थे क्रिकेट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज क्रिकेटर वीनू मांकड़ के बेटे राहुल मांकड़ का निधन हो गया है जिन्होंने घरेलू स्तर पर मुंबई के लिये क्रिकेट खेला था। राहुल मांकड़ लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और 66 की उम्र में आखिरी सांस ली। राहुल मांकड़ लंदन अपनी पत्नी और दो बेटी के साथ रहते थे। उनके निधन की खबर मुंबई की टीम के पूर्व खिलाड़ी और उनके साथी रह चुके शिशिर हट्टानगदी ने दी, जिन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा,'जिग्गा भाई, आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त राहुल मांकड़।'

राहुल मांकड़ अपने पिता की तरह ही एक हरफनमौला खिलाड़ी थे जो कि बायें हाथ की स्लो आर्म स्पिन गेंदबाजी करते थे तो वहीं पर बल्लेबाजी का हुनर भी रखते थे। मांकड़ ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान मुंबई के लिये 47 फर्स्ट क्लास मैच केलकर 2111 रन बनाये तो वहीं पर 7 विकेट भी चटकाये। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 12 अर्धशतकीय पारियां खेली जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन का था।
और पढ़ें: CSK vs LSG: चेन्नई के लिये वापस लौटे मोइन अली, केएल राहुल ने जीता टॉस, जानें कैसी है प्लेइंग 11
राहुल मांकड़ के निधन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर टीए शेकर ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया और लिखा,'राहुल मांकड़ के निधन की खबर सुनकर काफी हैरान हूं, जो कि एक शानदार क्रिकेट परिवार से आते थे। वो बेहद शानदार इंसान, अच्छे क्रिकेटर और बेहतरीन आदमी थे। उनके परिवार को इस दुखद समय में मेरी ओर से श्रद्धांजलि। उनकी आत्मा को शांति मिले।
मांकड़ ने 1972-73 में अपने करियर की शुरुआत की थी और 1984-85 में संन्यास ले लिया था। इस दौरान उन्होंने 10 लिस्ट ए मैच भी खेले जिसमें 11 की औसत से सिर्फ 66 रन ही बना सके थे। राहुल मांकड़ के दो भाई हैं जिन्होंने अपने पिता की ही तरह क्रिकेट को प्रोफेशन के तौर पर चुना था। जहां राहुल मांकड़ के भाई अशोक मांकड़ ने भारत का प्रतिनिधित्व किया तो वहीं पर अतुल मांकड़ घरेलू क्रिकेट से आगे नहीं बढ़ पाये।












Click it and Unblock the Notifications