लीजेंड लीग: पॉकेट-साइज पॉवरहाउस साबित हुए पार्थिव पटेल, गुजरात जायंट्स को 2 विकेट से जिताया

लखनऊ, 20 सितंबर: पार्थिव पटेल की बढ़िया बैटिंग के दम पर गुजरात जायंट्स ने मनिपाल टाइगर्स को दो विकेट से मात दे दी। पटेल ने साबित किया कि क्रिकेट अभी उनमें काफी हद तक बाकी है। यह लीजेंड लीग क्रिकेट का चौथा मुकाबला था जहां गुजरात की कमान वीरेंद्र सहवाग और मनिपाल की कप्तानी हरभजन सिंह कर रहे थे।

Legend League: Parthiv Patel becomes man of match in Gujarat Giants vs Manipal Tigers

अब दो जीतों के साथ गुजरात जायंट्स टॉप पर हैं। इस मैच में पार्थिव ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। मुकाबले में गुजरात की टीम 121 रनों का टारगेट चेज करने में दिक्कत महसूस कर रही थी लेकिन पटेल ने उनका काम आसान किया। केवल 17 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेलने वाले पटेल को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया है।

इस मैच में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए रविकांत शुक्ला के 32, मोहम्मद कैफ के 24 और भज्जी के तेज 18 रनों की बदौलत 20 ओवर में 120 रन बनाए थे। यह सभी बल्लेबाजों की धीमी बैटिंग थी जिसने मनिपाल को इस स्कोर से आगे बढ़ने नहीं दिया।

गेंदबाजी में गुजरात से अशोक डिंडा बेहतर थे जिन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में स्टार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग केवल 1 रन बनाकर फिर फ्लॉप हुए। दिलशान खाता भी नहीं खोल पाए। लेकिन पार्थिव पटेल और केविन ओ ब्रायन के बीच तूफानी साझेदारी हुई। ब्रायन लगातार बढ़िया फॉर्म में हैं। उन्होंने 19 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली।

इनके अलावा मिडिल ऑर्डर में तिसारा परेरा ने 20 गेंदों पर बढ़िया 22 रन बनाए। मनिपाल की ओर से बॉलिंग में हरभजन शानदार थे जिन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा क्रिस मोफू, परविंदर अवाना और महान मुथैया मुरलीधरन ने दो-दो आपस में बांटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+