IPL नीलामी में रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि का ऐलान, जानें कब होगा आखिरी दिन
IPL Registration last date: आईपीएल में नीलामी की तैयारियां अंतिम चरण की तरफ है। आईपीएल में रिटेन और रिलीज करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि भी घोषित कर दी गई है। बीसीसीआई ने इसका ऐलान कर दिया है।
नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए खिलाड़ियों को अपने बोर्ड का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी देना होगा। 700 से ज्यादा खिलाड़ियों का पंजीकरण होने की उम्मीद है, इसमें बड़े नामों के आने की भी पूरी उम्मीद है। पैट कमिंस, रचिन रविन्द्र और ट्रेविस हेड के लिए बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।

स्टार्क ने नीलामी से खुद को दूर रखा है लेकिन कई टीमों ने उनको लेने के लिए सम्पर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक आईपीएल की पांच टीमों ने स्टार्क से सम्पर्क साधा है। हालांकि अभी उनका मूड लीग में खेलने का नहीं दिख रहा है। अभी एक दिन बाकी है, वह रजिस्ट्रेशन में शामिल हो सकते हैं।
खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होने के बाद बीसीसीआई टीमों को लिस्ट छोटी करने के लिए कहेगा। 70 या इससे ज्यादा खिलाड़ी इस बार नीलामी में बिकने वाले हैं। तकरीबन 263 करोड़ रुपये नीलामी में जाने हैं। सभी टीमों को मिलाकर कुल 77 खिलाड़ियों के लिए जगह खाली है।
मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को बाहर कर दिया है। इंग्लैंड से बेन स्टोक्स और जो रूट ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। आरसीबी ने हाल ही में जोश हेजलवुड को रिलीज कर दिया है। वह नीलामी में एक बार फिर से शामिल हो सकते हैं। उनके ऊपर भी अच्छी बोली लग सकती है।












Click it and Unblock the Notifications