LAH vs KAR Dream11: पीएसएल में आज के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम टीम, अफरीदी-शोएब मलिक के बीच होगी टक्कर

Lahore Qalandars vs Karachi Kings: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के 10वें मैच में शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स (LAH) का मुकाबला कराची किंग्स (KAR) से होगा। इस रोमांचक मैच से पहले यहां दोनों टीमों की ड्रीम 11 टीम पर एक नजर डालते हैं। साथ ही जानते हैं कि आज की संभावित प्लेइंग 11 में से कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

लाहौर कलंदर्स की 2024 सीज़न में अच्छी शुरुआत नहीं रही क्योंकि वे अपने पिछले तीन मैच हार गए। दूसरी ओर, कराची किंग्स ने अपने पिछले दो मैचों में से एक में जीत हासिल की है। लाहौर कलंदर्स आज का मैच जीतकर हार की लय को तोड़ने के लिए उत्सुक होंगे, कराची किंग्स भी जीत की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी।

Lahore Qalandars

गद्दाफी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद करती है। यह वही पिच है जहां क्वेटा ग्लैडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पीएसएल 2024 का आठवां मैच खेला था। 16 विकेट के नुकसान पर कुल 277 रन बने थे।

कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच अब तक कुल 17 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान कराची किंग्स ने कुल 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि लाहौर कलंदर्स ने सिर्फ 6 मैच जीते हैं।

लाहौर कलंदर्स संभावित प्लेइंग इलेवन
साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), फखर जमान, रस्सी वैन डेर डुसेन, सिकंदर रजा, जहांदाद खान, अब्दुल्ला शफीक, कार्लोस ब्रैथवेट, जॉर्ज लिंडे, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ और जमान खान।

कराची किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन
शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद अखलाक (विकेटकीपर), जेम्स विंस, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, मोहम्मद नवाज, इरफान खान, डेनियल सैम्स, हसन अली, तबरेज शम्सी और मीर हमजा।

कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स ड्रीम टीम

  • विकेटकीपर: साहिबजादा फरहान, मुहम्मद अखलाक
  • बल्लेबाज: रस्सी वैन डेर डुसेन, कीरोन पोलार्ड, जेम्स विंस,
  • ऑलराउंडर: डेनियल सैम्स, सिकंदर रजा, शोएब मलिक
  • गेंदबाज: मीर हमजा, शाहीन अफरीदी, हसन अली
  • कप्तान: शोएब मलिक
  • उपकप्तान: शाहीन अफरीदी

कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स फुल स्क्वाड
कराची किंग्स टीम: शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद अखलाक (विकेटकीपर), जेम्स विंस, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, मोहम्मद नवाज, इरफान खान, डेनियल सैम्स, हसन अली, तबरेज शम्सी, मीर हमजा, साद बेग, मोहम्मद आमिर खान, अनवर अली, लेउस डू प्लॉय, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, जाहिद महमूद, सिराजुद्दीन, फवाद अली, अराफात मिन्हास, मुहम्मद रोहिद खान।

लाहौर कलंदर्स टीम: साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), फखर जमान, रस्सी वैन डेर डुसेन, सिकंदर रजा, जहांदाद खान, अब्दुल्ला शफीक, कार्लोस ब्रैथवेट, जॉर्ज लिंडे, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, जमान खान, सलमान फैयाज, डेविड विसे , कामरान गुलाम, मोहम्मद इमरान, भानुका राजपक्षे, सैयद फ़रीदौन, मिर्ज़ा ताहिर बेग, अहसान भट्टी, तैय्यब अब्बास, लोर्कन टकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+