IPL के बीच हार्दिक-क्रुणाल के घर में गूंजी किलकारी, दूसरी बार पिता बने पंड्या, सामने आई तस्वीर

Krunal Pandya Welcomes Second Child: आईपीएल में गेंद और बल्ले से धमाल मचाने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या को बड़ी खुशखबरी मिली है। क्रुणाल पंड्या दूसरी बार पिता बन गए हैं। क्रुणाल पंड्या ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने 21 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया है।

घर आई बड़ी खुशखबरी

आईपीएल 2024 के बीच क्रुणाल पंड्या के घर में यह बड़ी खुशखबरी आई है। क्रुणाल और पंखुड़ी दूसरी बार माता पिता बने हैं। क्रुणाल पंड्या ने अपने छोटे बेटे का नाम वायु रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायु क्रुणाल पांड्या लिखते हुए अपने बेटे का डेट ऑफ बर्थ यानी 21 अप्रैल 2024 लिखा। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस क्रुणाल पंड्या को बधाई दे रहे हैं।

Krunal Pandya 1

साल 2017 में रचाई थी शादी

बता दें कि क्रुणाल पंड्या और पंखुड़ी शर्मा ने साल 2017 में शादी रचाई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद क्रुणाल और पंखुड़ी शर्मा शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के करीब 5 साल बाद क्रुणाल पांड्या को बेटा हुआ जिसका नाम कबीर पंड्या रखा गया। क्रुणाल पांड्या के छोटे भाई यानी कि हार्दिक पंड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

लखनऊ की तरफ से खेलते हैं पंड्या

क्रुणाल पंड्या की तरह हार्दिक पंड्या भी पिता बन चुके हैं। हार्दिक पंड्या के बेटे का नाम अगस्त्य पंड्या है। अगस्त्य तीनों भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनका जन्म साल 2020 के जुलाई के महीने में हुआ था। बता दें कि आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से अभी तक क्रुणाल पंड्या का प्रदर्शन मिला-जुला ही रहा है। इस खुशखबरी को पाने के बाद वह इस सीजन को और बेहतर बनाना चाहेंगे। क्रुणाल पंड्या से लखनऊ की टीम को खासी उम्मीद है। वह गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए बेहद उपयोगी खिलाड़ी साबित होते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+