भाई हार्दिक पांड्या के खिलाफ मैच के लिए क्रुणाल पांड्या को मिला अपना 'लकी चार्म', शेयर की है फोटो

नई दिल्ली, मई 10। IPL 2022 में आज लखनऊ सुपर जॉयंट्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है। इन दोनों टीमों की भिड़ंत में सबसे अधिक नजर पांड्या ब्रदर्स पर रहती है। मैदान पर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जब उतरते है तो हर कोई यह देखने के लिए उत्सुक होता है कि आखिर कौन किस पर भारी पड़ेगा। इस एक्साइटमेंट के बीच लखनऊ के प्लेयर क्रुणाल पांड्या को गुजरात के खिलाफ मैच से पहले अपना 'लकी चार्म' मिल गया है। क्रुणाल ने उसकी फोटो भी शेयर की है।

क्रुणाल की टीम के सपोर्ट में हार्दिक का बेटा

क्रुणाल की टीम के सपोर्ट में हार्दिक का बेटा

दरअसल, हार्दिक पांड्या के खिलाफ मैच के लिए क्रुणाल पांड्या का 'लकी चार्म' कोई और नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या का ही बेटा है, जो लखनऊ सुपर जॉयंट्स को सपोर्ट कर रहा है। क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है, जो हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य का है। इस फोटो में बच्चे ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स की टी शर्ट पहनी है, जबकि अगस्त्य के पिता यानि कि हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं।

आईपीएल 2022 में एक-दूसरे के विरोधी हैं पांड्या ब्रदर्स

आईपीएल 2022 में एक-दूसरे के विरोधी हैं पांड्या ब्रदर्स

क्रुणाल पांड्या ने अपने भतीजे की फोटो को ट्वीट करते हुए कहा है, "कल के गेम में हार्दिक पांड्या के लिए मुझे मेरा लकी चार्म मिल गया है।" फोटो में अगस्त्य ने लखनऊ की टीशर्ट पहनी है। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या दोनों अलग-अलग टीमों से खेल रहे हैं। अभी तक आईपीएल में यह दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे, लेकिन इस साल विरोधी हैं।

Recommended Video

    IPL 2022: Hardik Pandya’s GT ready to take on Faf du Plessis RCB | Preview | वनइंडिया हिन्दी
    आईपीएल में जो आज जीता वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगा

    आईपीएल में जो आज जीता वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगा

    आईपीएल 2022 में गुजरात और लखनऊ की टीमें पॉइंट टेबल में टॉप 2 पोजिशन पर हैं। दोनों टीमों के 11 मैचों में 16 अंक हैं। ऐसे में आज होने वाले मुकाबले में जो टीम जीत दर्ज कर देगी, उसकी प्लेऑफ में जगह आधिकारिक रूप से पक्की हो जाएगी। दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन का दूसरा मैच होगा। लखनऊ की टीम ने अपने पिछले 4 मुकाबले जीते हैं। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल जबरदस्त फॉर्म में हैं। वहीं हार्दिक पांड्या ने भी सीजन में अपने गेम और कप्तानी से काफी प्रभावित किया है।

    ये भी पढ़ें: IPL 2022 : अगर ऐसा हुआ तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगा CSK, जानिए क्या है समीकरण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+