टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले टॉप- 5 खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय का नाम

Most Double Hundreds in Test: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वालों की लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय क्रिकेटर का नाम है। हालांकि, सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने के मामले में आज भी डॉन ब्रैडमैन का नाम टॉप पर है।

test team

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली तो दूसरे दिन स्टीव स्मिथ 268 गेंदों में 121 रन बनाकर शानदार शतक जड़ा, हालांकि, दूसरे दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया ने भी शानदार वापसी कर ली है। आइए इस मौके पर जानते हैं कि टेस्ट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम है।

टेस्टे में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड ब्रैडमैन के नाम
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वालों की लिस्ट में पहला नाम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 12 डबल सेंचुरी लगाई हैं। ब्रैडमैन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैच खेले हैं। ब्रैडमेन ने एक पारी में सबसे ज्यादा 334 रन बनाए थे, जोकि उनका बेस्ट स्कोर है।

दूसरे नंबर पर कुमार संगकारा का नाम
टेस्टे में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 11 दोहरा शतक लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 12400 रन बनाए हैं।

ब्रायन लारा के नाम टेस्ट में 9 डबल सेंचुरी
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने अपने टेस्ट करियर में कुल 9 डबल सेंचुरी लगाई हैं। ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए 131 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 52.89 के बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 11,953 रन बनाए।

वैली हैमंड के नाम सात दोहरे शतक
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज वैली हैमंड ने टेस्ट में कुल सात दोहरे शतक लगाए हैं। हैमंड ने 1927 और 1947 के बीच में 85 टेस्ट मैच खेले।

विराट कोहली का टेस्ट करियर
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट करियर शानदार रहा है। कोहली ने 2011 से अब तक टेस्ट क्रिकेट में सात दोहरे शतक लगाए हैं। कोहली ने अब तक 108 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान कोहली का बल्लेबाजी औसत 48.93 का रहा है। उन्होंने टेस्ट मैच में कुल 8416 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 28 शतक और 27 अर्धशतक भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+