कभी जान बचाने के लिए छोड़ना पड़ा देश, आज करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक, राशिद खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
Rashid Khan Biography: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने खेल के तीनों फॉर्मेंट में सफल करियर का आनंद लिया है और कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार राशिद का जीवन हमेशा ऐसा नहीं था जैसा आज है, एक समय उन्हें रफ्यूजी कैंप में दिन गुजारने पड़े थे। आइए स्टार क्रिकेटर के कठोर संघर्ष के दिनों पर एक नजर डालते हैं।
जान बचाने के लिए छोड़ना पड़ा अपना देश
दरअसल, राशिद खान के जीवन में एक बड़ा तूफान साल 2001 में उस वक्त आया, जब अफगानिस्तान में तालिबान और अमेरिका के बीच भीषण युद्ध छिड़ गया था। उस दौरान अफगान में रहना वाला हर नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा था। लोगों में भय का माहौल था। लोग ने अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए पलायन करना शुरू कर दिया था।

पाकिस्तान में परिवार के साथ लेनी पड़ी शरण
इस दौरान अफगान छोड़कर जाने वालों में एक नाम राशिद खान के माता पिता का भी था। अमेरिका-तालिबान में लड़ाई के बीच राशिद खान के परिजनों को भी पाकिस्तान में शरण लेनी पड़ी, जहां वे एक रिफ्यूजी कैंप में रुके। इस दौरान राशिद की उम्र करीब 3 वर्ष थी, और यहीं से उनका जीवन जैसे-तैसे आगे बढ़ता है।
बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे माता-पिता
राशिद खान रिफ्यूजी कैंप में रहते जरूर थे, लेकिन उनके सपने शुरू से ही बड़े थे। पाकिस्तान में ही राशिद क्रिकेट खेलने लगे। धीरे धीरे वह पाक के पेशावर की गलियों में गेंद और बल्ले पर हाथ आजमाना शुरू कर चुके थे। राशिद के माता-पिता बेटे को पढ़ाकर डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन राशिद की किस्मत में कुछ और ही लिखा था।
शानदार क्रिकेट के दम पर मिली एंट्री
राशिद ने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना जारी रखा, और धीरे-धीरे उनका लगाव क्रिकेट के प्रति बढ़ने लगा। अलग-अलग मैचों में कुछ शानदार पारी खेलने के बाद एक समय ऐसा आया, जब उनकी एंट्री घरेलू क्रिकेट में हो गई। हालांकि, अब परिवार को भी उनके क्रिकेट में करियर बनाने से कोई शिकायत नहीं थी।
2015 में राशिद के जीवन में आया बड़ा पल
राशिद के जीवन में सबसे बड़ा पल साल 2015 में आया, जब उन्हें फगानिस्तान की नेशनल टीम में शामिल किया गया। उन्होंने 18 अक्टूबर 2015 को देश के लिए पहला वनडे मैच खेला। इस मैच में उन्होंने 8 रन बनाए और 1 विकेट लिया। इसके बाद इस खिलाड़ी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, और वर्तमान में अफगान टीम के कप्तान हैं।
आईपीएल में भी राशिद खान का जलवा
राशिद खान अफगानिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेग स्पिन गेंदबाजी में माहिर खिलाड़ी ने 2017 में अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से 11 मैचों में भाग लिया है, जिसमें 20.97 की औसत से 141 विकेट हासिल किए हैं, जबकि प्रति ओवर लगभग 6.71 रन दिए हैं।
अक्टूबर 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ़ महज़ 17 साल की उम्र में वनडे में पदार्पण करने वाले राशिद ने जल्द ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस दौरे पर उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ़ अपना टी20 डेब्यू भी किया। अफ़गानिस्तान क्रिकेट टीम के एसोसिएट नेशन टूर्नामेंट में प्रमुखता हासिल करने के साथ ही राशिद ने भारत में कई मैच खेले।
राशिद खान की नेटवर्थ कितनी है?
साल 2024 में, राशिद खान की कुल संपत्ति $4 मिलियन USD बताई गई है, जो कि भारतीय 30 करोड़ रुपये के बराबर है। उनकी कमाई मुख्य रूप से उनके क्रिकेट करियर और एंडोर्समेंट डील से होती है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगान का शानदार प्रदर्शन जारी
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने राशिद खान के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया है। मौजूदा वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरणों के ग्रुप 1 में बारबाडोस में अफगानिस्तान (AFG) और भारत (IND) के बीच बड़ी टक्कर होने जा रही है। दोनों एशियाई दिग्गज अगले चरण के अपने पहले मैच को जीतने के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें- Olympic Games: 7 टेनिस स्टार जिन्होंने ओलंपिक में कभी नहीं जीता गोल्ड, हैरान कर देगा इन दिग्गजों का नाम
अफगानिस्तान (AFG ) ने ग्रुप चरण के चरणों में अपना दबदबा बनाते हुए लगातार अपने पहले तीन मैच जीते। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके खेल में उन्हें 104 रनों से हार का सामना करना पड़ा और वे ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे। अफगानों के पास एक मजबूत बल्लेबाजी यूनिट है, साथ ही कई ऑलराउंडर हैं जो खेल को बदल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications